अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबर पर अभिभावकों क्या बोले?

Updated on 13-09-2021 11:13 PM
मुंबई । बॉलीवुड में स्टार बेटे और बेटियों के नाज नखरों  के साथ उनके संबंधों की चर्चा भी गर्म रहती है इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप को अफवाह गर्म हैं। हांलाकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर पिछले दिनों खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। जिसके बाद एक्टर के परिवार ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। अब विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि विक्की और कैटरीना की सगाई की खबरों पर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था। सनी ने कहा, ‘मुझे याद है कि विक्की सुबह जिम गए थे, तभी उनकी और कैटरीना की सगाई की खबरें आने लगीं। इसलिए, जब वह घर लौटा, तो मॉम और डैड ने उससे मजाक में पूछा, ‘अरे यार, तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे। इस पर विक्की कहते हैं, जितनी असली सगाई हुई है उतनी ही असली मिठाई भी होगी।’
सनी आगे कहते हैं- ‘हम नहीं जानते कि यह सब कहां से आया, लेकिन हम सब उसकी वजह से बहुत हंस रहे थे।’ विक्की और कैटरीना की सगाई की खबरों को पहले ही एक्टर का परिवार गलत बता चुका है। हालांकि, लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरे हैं। कैटरीना ने मुंबई में विक्की कौशल की फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप के प्रीमियर में भी शिरकत की थी। इसके अलावा वह हाल ही में शेरशाह प्रीमियर में भी शामिल हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना को अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की रिलीज का इंतजार है।  इसके अलावा वह इन दिनों मनीष शर्मा की ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत में भी नजर आएंगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.