इस्लाम का क्रिकेट से क्या लेना-देना पाक मंत्री को ओवैसी का मुंहतोड़ जवाब

Updated on 28-10-2021 08:18 PM

नई दिल्ली   टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत को इस्लाम की जीत बताने वाले पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद को ऑल इंडिया मजलिस--इत्तेहादुल मुसलमिन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने करारा जवाब दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार मिली जीत को इस्लाम की जीत बताने पर हैरानी जताते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि आखिर इस्लाम का क्रिकेट मैच से क्या लेना देना है। उन्होंने इमरान सरकार के मंत्री शेख रशीद को पागल करार दिया और कहा कि इन पड़ोसियों को कुछ समझ नहीं आता है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'हमारे पड़ोसी मुल्क का एक मिनिस्टर है, पागल है बेचारा। पागल है। उसने कह दिया कि पाकिस्तान की जीत इस्लाम की जीत है। मगर पड़ोसी के मुल्क समझते नहीं हैं कुछ। आखिर इस्लाम का क्रिकेट मैच से क्या लेना देना। अल्लाह का शुक्र है कि हमारे बुजुर्ग नहीं गए वहां (पाकिस्तान) पर, नहीं तो इन पागलों को हमें देखना पड़ता। दरअसल, खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में बीते रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

 पहली बार विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली जीत पर पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री यानी गृह मंत्री शेख रशीद ने जगर उगलते हुए कहा था कि पाकिस्तान द्वारा पहली बार टी20 मैच में दस विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय मुसलमानों सहित दुनिया के सभी मुसलमान जश्न मना रहे है। क्रिकेट की बाजी को जंग की बाजी की तरह पेश करते हुए उन्होंने भारत के खिलाफ मिली इस जीत को पूरे इस्लाम की जीत करार दिया और दुनियाभरके मुसलमानों को फतह मुबारक कहा था।  'मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका।

 लेकिन मैं तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि कंटेनर्स हटा दिए जाएं, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। और पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो, आज हमारा फाइनल था। हमारा फाइनल आज ही था और दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। पाकिस्तान जिंदाबाद....इस्लाम जिंदाबाद


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.