'बेन स्टोक्स क्या होता है, मेरे बच्चे समझते हैं...' वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली-गौतम गंभीर को खूब सुनाया

Updated on 04-05-2023 07:32 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और लखनऊ सुजर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर के बीच हुई मैदान पर बहस पर बहस जारी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दोनों को खूब सुनाया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बेन स्टोक्स (सहवाग का मतलब यहां गाली से था) का मतलब मेरे बच्चे भी समझते हैं।

उन्होंने क्रिकबज पर इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा- ये दोनों ही खिलाड़ी देश के आइकन हैं। विराट कोहली और गौतम गंभीर के लाखों बच्चे सपोर्टर हैं। वो उन्हें देखकर सीखते हैं। अगर ऐसे में ये लोग ऐसा व्यवहार मैच के दौरान करेंगे तो यह सही नहीं है। उन्होंने आईपीएल 2023 के सबसे बड़े विवाद पर खुलकर राय रखते हुए कहा कि ऐसे मामले आगे न हों, इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड किसी भी खिलाड़ी पर बैन भी लगा सकती है।

ऐसा नहीं है कि सहवाग ऐसा कहने वाले पहले एक्स क्रिकेटर हैं। उनसे पहले महान सुनील गावस्कर ने खुलकर कहा था कि उन्हें विवाद को लेकर जो सजा मिली वो कम है। इस तरह के विवाद आगे न हों, इसके लिए बोर्ड इनसे कुछ मैचों से बाहर रहने के लिए कहा सकता था। इस तरह उन्होंने बैन की ओर इशारा कर दिया। हालांकि, वह इन दोनों पर सीधे बैन लगाने की बात करने से बचते नजर आए, लेकिन उनके हावभाव से पता चल रहा था कि वह बेहद नाराज हैं।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में लखनऊ की पारी के दौरान अफगानिस्तानी क्रिकेटर नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच बहस हुई। इस दौरान अमित मिश्रा और अंपायर अलग करते नजर आए। मैच के बाद दोनों के बीच फिर बहस हुई। बात यहीं खत्म नहीं हुई। कोहली से काइल मायर्स कुछ बात कर रहे थे कि गौतम गंभीर उन्हें हटाते दिखे। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली आमने-सामने आ गए। इन दोनों के बीच लंबी गर्मागर्म बहस हुई थी। इससे पहले भी वह आईपीएल के दौरान ही भिड़ चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.