दक्षिण अफ्रीकी हार पर सचिन तेंदुलकर का ट्वीट नहीं देखा तो क्या देखा

Updated on 06-11-2022 06:30 PM

आईसीसी इवेंट्स में दक्षिण अफ्रीकी टीम को चोकर्स कहा जाता है। बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छी शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का चोक कर जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से उनका टिकट कटा है, वह सालों तक याद रखा जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। बांग्लादेश और भारत को हराया, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। पाकिस्तान से हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद सचिन तेंदुलकर का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

दक्षि्ण अफ्रीका को अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'एक दोस्त के साथ नाश्ता करने गया था। उसको कहा कि हम डच करेंगे।

सचिन तेंदुलकर कम ही ट्रोलिंग करते हैं, लेकिन उनका यह ट्वीट दिखाता है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कितना जबर्दस्त है। दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश में से जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत को अपना आखिरी लीग मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.