बांग्लादेश का तीस्ता प्लान क्या है जिसे एक्सपर्ट बता रहे भारत के लिए बड़ा खतरा, चिकेन नेक तक पहुंच जाएगा चीन, यूनुस की चाल

Updated on 23-10-2025 02:20 PM
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी के पानी का मुद्दा एक बार फिर सिर उठा रहा है। इसमें चीन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जा रही है, जो तीस्ता मास्टर प्लान के तहत इस पर नजर बनाए हुए है। इस बीच बांग्लादेश में चीन समर्थित तीस्ता मास्टर प्लान को लागू करने की मांग उठने लगी है। बीते सप्ताह ही इसके तत्काल कार्यान्यवन के लिए चटगांव विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। चीन से सहायता प्राप्त इस मास्टर प्लान को ढाका में भारत के साथ लंबे समय से रुकी हुई जल बंटवारा संधि के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इस प्लान को लेकर भारत की अपनी चिंताएं हैं।

विशेषज्ञों ने भारत के लिए अहम चिंता सिलीगुड़ी कॉरिडोर से इसकी नजदीकी बताया है, जिसे चिकेन नेक कॉरिडोर भी कहा जाता है। यह एक संकरी पट्टी है जो पूर्वोत्तर भारत को देश से बाकी हिस्सों से जोड़ती है। तीस्ता नदी सिक्किम से निकलती है और पश्चिम बंगाल से होकर बहते हुए बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र (जमुना) में मिल जाती है।
भारत और बांग्लादेश के बीच वर्तमान में 1996 का गंगा जल बंटवारा समझौता सक्रिय है। यह समझौता साल 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में ढाका का एकतरफा कदम भारत की जल सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को प्रभावित कर सकते हैं। ढाका का आरोप है कि भारत सूखे के मौसम में पानी रोकता है जबकि मानसून के दौरान इसे छोड़ता है, जिससे बाढ़ का खतरा होता है

चीन के साथ मिलकर यूनुस की चाल

इसी साल मार्च में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने चीन से तीस्ता नदी के प्रबंधन के लिए 50 वर्षीय योजना का अनुरोध किया था। चीनी कंपनियों इस परियोजना में भाग लेने के लिए तैयार हैं, ढाका ने पहले चरण के लिए 6700 करोड़ टका की मांग की है। बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन किया है। बांग्लादेश की योजना एक विशाल बांध बनाने की है, जहां पानी रोका जा सके जिससे सूखे के मौसम के दौरान भारत पर निर्भरता कम की जा सके।

तीस्ता जल विवाद क्या है?

बांग्लादेश खेती और दैनिक उपयोग के लिए तीस्ता नदी से पर्याप्त पानी चाहता है, जबकि भारत विशेष रूप से पश्चिम बंगाल सूखे के महीनों में जल की कमी को लेकर चिंता व्यक्त करता है। भारत और बांग्लादेश दशकों से इसके लिए बातचीत करते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। पश्चिम बंगाल की आपत्तियों के कारण बार-बार इसकी प्रगति बाधित होती रही है।

मास्टर प्लान को लेकर भारत की चिंता

तीस्ता मास्टर प्लान चिकेन नेक क्षेत्र के करीब स्थित है। इसके अलावा भारत लालमोनिरहाट एयरबेस के पास संभावित चीनी उपस्थिति को लेकर भी चिंतित है। हालांकि, बांग्लादेश की सेना का दावा है कि यह सुविधा केवल राष्ट्रीय उद्देश्यों और विमानन ट्रेनिंग के लिए है।

रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि चीन की भागीदारी भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों, सैन्य गतिविधियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की निगरानी का मौका दे सकती है। भारत को चिकेन नेक कॉरिडोर के पास परियोजना स्थल पर चीनी कर्मियों की मौजूदगी का डर है। इसके अलावा चीनी भागीदारी के साथ लालमोनिरहाट एयरबेस को सक्रिय करने से भारतीय सेना और प्रतिष्ठानों पर हवाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.