साल 1912 में डूबे टाइटैनिक में ऐसा क्‍या जो जान की बाजी लगा रहे अरबपति, समंदर में छिपा है रहस्‍य?

Updated on 24-06-2023 09:27 PM
वॉशिंगटन: अप्रैल 1912 में अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक जहाज डूबा और 1500 लोग गहरे समंदर में समा गए। 111 साल बाद उसी टाइटैनिक जहाज की वजह से एक बार फिर पांच लोग सागर में डूबकर मरने के लिए मजबूर हो गए। टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए गई एक छोटी सी पनडुब्‍बी जिसमें पांच लोग सवार थे, उसका मलबा काफी तलाश के बाद मिल गया है। टाइटैनिक जहाज के मलबे को इतिहासकार सबसे मशहूर मलबा करार देते हैं। अपनी पहली यात्रा से लेकर डूबने तक और आज भी टाइटैनिक हमेशा उस चर्चा का विषय है जो रहस्‍य से भरी हुई थी। आखिर इस जहाज के मलबे में ऐसा क्‍या है जो लोग अभी तक इसे देखना चाहते हैं।


मलबे वाली जगह के कई राउंड

हाल के कुछ दशकों में टाइटैनिक जहाज की कलाकृतियों को फिर से हासिल करने के लिए और जहाज के मलबे पर नजर रखने के लिए अटलांटिक महासागर में कई लोग राउंड लगा चुके हैं। इन हाई-प्रोफाइज 'सी विजिट्स' ने कई उपन्यासों, नाटकों, टीवी शो और फिल्मों को प्रेरणा दी है। सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी में ब्लेयर सेंटर फॉर टेलीविजन एंड पॉपुलर कल्चर के संस्थापक निदेशक रॉबर्ट थॉम्पसन ने एबीसी न्यूज को बताया, 'टाइटैनिक मूल रूप से उस रात से ही लोकप्रिय है जिस रात को यह ग्‍लेशियर से टकराकर डूब गया था।' टाइटैनिक का मलबा उत्तरी अटलांटिक महासागर में न्यूफाउंडलैंड, कनाडा के तट से करीब 600 किमी दूर है।

लोगों को बस याद है टाइटैनिक
15 अप्रैल 1912 को अटलांटिक में एक ग्‍लेशियर के टकराने से टाइटैनिक जहाज इसमें ही समा गया था। इसके टकराने के बाद ही एक साइलेंट फिल्‍म को रिलीज कर दिया गया था। टाइटैनिक जहाज पर हाई सोसायटी के पैसेंजर्स का होना, उस समय जहाज की असाधारण स्‍पीड, उच्च मृत्यु दर और कभी न डूब सकने के 'अकल्पनीय' दावे की वजह से यह आज तक रहस्‍य का विषय बनी है। थॉम्पसन की मानें तो अगर कोई सड़क पर भी है और बाकी जहाजों के बारे में बातें होती हैं तो लोगों को बस टाइटैनिक ही याद आता है।

सबसे अमीर लोग थे सवार
द ओसियन फाउंडेशन के एक सीनियर फेलो ओले वर्मर के अनुसार टाइटैनिक आज तक मशहूर है। इसका एक कारण यह भी है कि इसके डूबने की खबर तेजी से फैली थी। वर्मर के मुताबिक टाइटैनिक का डूबना टेलीग्राफ सेवाओं सा था। मार्कोनी वायरलेस टाइटैनिक पर ही था। उन्‍होंने कहा कि यह शायद पहला हादसा था जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। उनमें से कई प्रसिद्ध और अमीर थे, और यह खबर टेलीग्राफ के कारण दुनिया भर में फैल गई। थॉम्पसन ने कहा, डूबने की रात को 'रेडियो के शुरुआती इतिहास में महान क्षणों में से एक' माना जाता है। उनका कहना था कि यह 20वीं सदी की एक इतनी विशाल,कहानी थी जिसके साथ बहुत सी कहानियां जुड़ी थी।

जब पहली बार देखा मलबा
रिचर्ड टी, जो ओशिनगेट के साल 2022 अभियान का हिस्सा थे कहते हैं, 'पहली बार टाइटैनिक को देखकर मैं दंग था कि कोई मलबा भी इतना सुंदर दिख सकता है। महंगी और जोखिम भरी समुद्री यात्रा करने वाले लोगों को वास्तव में क्या देखने को मिलता है? टाइटैनिक का मलबा किस जगह पर पड़ा है उसकी पहली जानकारी साल 1985 में नेशनल ज्योग्राफिक की तरफ से सामने आई थी। नेशनल जियोग्राफिक के खोजकर्ता रॉबर्ट बैलार्ड और फ्रांसीसी समुद्र विज्ञानी जीन-लुई मिशेल के एक अभियान के दौरान ही इसका मलबा मिला था।

मलबे वाली जगह पर क्‍या-क्‍या
ओशिनेट अभियान का हिस्सा रहे एक व्यक्ति ने कहा, 'आप जमीन पर टाइटैनिक का कुछ मलबा, कुछ प्लेटें देख सकते हैं।' इसके अलावा एक झूमर भी दिखता है जिसके क्रिस्‍टल्‍स साफ नजर आते हैं। साथ ही वह मशहूर हिस्‍सा भी नजर आता है जिसे जहाज के बो के तौर पर जानते हैं। नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक आज टाइटैनिक के मलबे वाली जगह कूड़े-कचरे से भरी पड़ी है। इसमें बीयर और सोडा की बोतलें, रेस्‍क्‍यू टीम का सामान, चेन और कार्गो नेट शामिल हैं। विजिटर्स ने इस जगह को प्‍लाक्‍स यानी पट्टिकाओं और स्मारकों से भी भर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.