भोजपुर का बड़गांव कांड क्या है? जिसमें पूर्व विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों की उम्रकैद रही बरकरार

Updated on 08-10-2025 02:06 PM
आरा: भोजपुर जिले का बड़गांव कांड 9 साल पुराना एक सनसनीखेज मामला है, जिसमें भाकपा माले (CPIML) के पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 लोगों को जिला न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे मंगलवार को पटना हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। निचली अदालत के फैसले के बाद मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी। आइए जानते हैं बड़गांव कांड क्या था...


9 साल पहले हुआ था बड़गांव कांड

भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में 9 साल पहले एक किसान की हत्या हुई थी। 9 साल पहले 20 अगस्त 2015 को अजीमाबाद थाना क्षेत्र में किरकिरी पंचायत के माले नेता सतीश यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके प्रतिशोध में बड़गांव गांव के निवासी चंदन कुमार के पिता जयप्रकाश सिंह का घर लौटने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान चंदन कुमार अपने पिता के साथ थे, लेकिन वे अपनी जान बचाकर भाग निकले
अपहरण के बाद किसान जयप्रकाश सिंह की ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी। चेहरे को बुरी तरह ईंट-पत्थर से कुचला था। ताकि पहचान नहीं हो सके। हत्या के एक सप्ताह बाद जयप्रकाश का शव चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के पास नहर किनारे से बरामद हुआ था। बर्थ मार्क से शव की पहचान उनके बेटे चंदन ने की थी। चंदन ने इस मामले में विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था

फरवरी 2024 को आरा कोर्ट ने सुनाई थी सजा

लंबे चले मुकदमे, गवाहों की गवाही और पुलिस अनुसंधान के बाद, आरा सिविल कोर्ट के एडीजे-3 ने मनोज मंजिल समेत 23 लोगों को फरवरी 2024 में दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। IPC 302/149 के तहत आजीवन कारावास और 10 हजार का जुर्माना, IPC 364 के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना, IPC 301 के तहत 3 साल की सजा और 5 हजार का जुर्माना लगाया गया था। कुल मिलाकर प्रत्येक आरोपी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक आरोपी की मौत पहले ही हो चुकी थी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.