दिल्ली के जिस होटल में रुकेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, कितना है उसका एक रात का किराया?

Updated on 04-12-2025 06:09 PM
नई दिल्ली: रूस से राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन दो दिन के दौरे पर आज भारत आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दिल्ली के मशहूर आईटीसी मौर्या होटल के ग्रैंड प्रेजिडेंशल सुइट चाणक्य में ठहरेंगे। पुतिन के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। आईटीसी मौर्या को करीब 400 कमरों को रूसी डेलिगेशन के लिए बुक किया गया है। पुतिन जिस सुइट में ठहरेंगे, वह साल 2007 में खुला था और यह अब तक कई जानी मानी हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। पुतिन पहले भी यहा रुक चुके हैं। एक नजर इस सुइट की खूबियों पर...

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन दो साल पहले जब जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे तो इसी सुइट में रुके थे। यह होटल भारत में अमेरिका के राष्ट्रपतियों का पसंदीदा ठिकाना है। इसमें जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन, बराक ओबामा और डॉनल्ड ट्रंप भी ठहरे थे। प्रेसिडेंशियल सुइट होटल की 14वीं मंजिल पर मौजूद है। इसका नाम चाणक्य सुइट है। यह साल 2007 में खुला था। इस सुइट में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश रुके थे। इसके बाद बराक ओबामा भी इसी सुइट में रुक चुके हैं। चाणक्य सुइट अपनी डिजाइन और थीम के लिए जाना जाता है। इसमें एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। यह 4600 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

क्या हैं खूबियां?

इसे खासतौर पर भारतीय परंपराओं और कलाओं से सजाया गया है। इसमें लिविंग रूम, स्टडी, प्राइवेट डाइनिंग रूम, मिनी स्पा और जिम की सुविधा मौजूद है। इस सुइट की सबसे खास बात इसका एंट्री गेट है। यह एक शाही गलियारे का आभास देता है। इस गलियारे के अंत में चाणक्य की एक शानदार मूर्ति रखी गई है। इस सुइट में मास्टर बेडरूम के साथ वॉक-इन अलमारी, निजी स्टीम रूम, गेस्ट रूम जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। इस सुइट को बेहद खास तरीके से सजाया गया है। सुइट में सोने-चांदी से बने फूलदान के साथ काफी सुंदर पेंटिंग लगी हुई हैं।
चंद्रगुप्‍त मौर्य को सत्‍ता दिलाने वाले महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्‍त्री चाणक्य के नाम पर बना यह सुइट अपनी अद्भुत सजावट और डिजाइन के लिए पहचाना जाता है। चाण्क्य सुइट की दूसरी खासियतों में अजीज और तैयब मेहता जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों की दुर्लभ कलाकृतियां भी शामिल हैं। अर्थशास्त्र के चित्र, थीम से जुड़े चांदी के गुलाब जल के स्प्रिंकलर, 600 थ्रेड काउंट लिनेन, नुलवाल्ड से स्टीम और सौना रूम भी इसमें शामिल रहते हैं। ये तमाम खूबियां विदेशी मेहमानों और खासकर राष्‍ट्राध्‍यक्षों को अपनी ओर खींचती हैं।

किस-किस की मेजबानी?

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी चाणक्‍य सुइट में रुक चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि वह यहां अच्छी नींद लेते हैं। उनका कहना था कि चाणक्‍य सुइट की ऊर्जा काफी सकारात्मक है। इस सुइट में बराक ओबामा और दलाई लामा के अलावा अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर तथा सऊदी के किंग अब्दुल्ला भी ठहर चुके हैं। ब्रुनेई के सुल्तान ने सुइट की लाइट को गर्म पीली रोशनी के बजाय ठंडी सफेद रोशनी में बदलने को कहा था।
अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने इस सुइट से चेक आउट करने के पहले उनकी देखभाल करने वाले बटलर राहुल गुप्ता को उनके साथ एक फोटो लेने के लिए बुलाया था। चाणक्य सुइट में ठहरने वाले मेहमानों को कुछ विशेषाधिकार भी मिलते हैं। मसलन वे इच्छा के मुताबिक कोई भी डिश ऑर्डर कर सकते हैं। मेहमान की डिमांड पर यहां किसी भी डिश को विशेष रूप से लाकर तैयार किया जाता है। मेहमान को 14वें फ्लोर पर स्थित इस सुइट तक ले जाने के लिए स्पेशल लिफ्ट का भी निर्माण किया गया है।

कितना है किराया?

आईटीसी मौर्या के चाणक्य सुइट का किराया जानकर आप दंग रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाणक्य सुइट में एक रात रुकने का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपये के बीच है। होटल में 4 और 5 दिसंबर के लिए कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। सारे कमरे रूसी राष्ट्रपति और उनके डेलिगेशन के लिए रिजर्व हैं। वैसे होटल में आम कमरों का किराया डिमांड के मुताबिक है। मसलन 6 दिसंबर का किराया 19,440 रुपये है जबकि 9 दिसंबर का किराया करीब 26,000 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.