पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की यह कैसी डिमांड? भारत-पाक के बीच कराना चाहता है टेस्ट सीरीज, वेन्यू भी बताया

Updated on 10-02-2026 12:22 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सपोर्ट करते हुए कहा था कि वे भारत के साथ विश्व कप में मुकाबला नहीं खेलेंगे। हालांकि, अब पाकिस्तान भारत के साथ खेलने के लिए राजी हो गया है। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के साथ खेलते हैं। हालांकि, अब पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराने की बात की है।

भारत-पाक के बीच टेस्ट सीरीज कराना चाहते हैं माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर माइकल वॉन ने पाकिस्तान के भारत के साथ मैच खेलने के लिए मानने के बाद एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, यह कॉम्पिटिशन और क्रिकेट के लिए अच्छा है। हमें उन्हें किसी तरह से टेस्ट सीरीज भी खिलानी होगी। यूके तीन मैच की टेस्ट सीरीज होस्ट करने के लिए अच्छी जगह है।

कब भारत-पाक के बीच हुई थी आखिरी टेस्ट सीरीज?

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 19 साल पहले 2007 में हुई थी। दोनों देशों के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज भारत में खेली गई थी। इस सीरीज को भारत 1-0 से जीत गया था। दिल्ली में खेला गया पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद कोलकाता में खेला गया दूसरा टेस्ट और बेंगलुरु में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया था।
हालांकि, अब भारत-पाकिस्तान का सामना टी20 वर्ल्ड कप में होने वाला है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ एक बार 2021 में हराया है। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं, जिसमें से छह भारत ने जीते हैं जबकि एक मुकाबला पाकिस्तान ने जीता है। वहीं एक मैच टाई रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.