ये कैसा LBW? Rohit Sharma के आउट होने के बाद धाकड़ क्रिकेटरों ने लगाई DRS पर लताड़

Updated on 10-05-2023 08:44 PM
मुंबई: जिन दबाव भरी परिस्थितियों में अन्य प्लेयर्स के पांव जम जाते हैं उसमें सूर्यकुमार यादव की बैटिंग और भी निखर जाती है और इसका नजारा मंगलवार की रात वानखेडे स्टेडिमय में खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की आरे से दिए गए 200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने पावरप्ले के भीतर ही अपने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन सूर्या ने 35 गेंद पर 7 चौके और 6 छक्के से सजी 83 रन की अफलातूनी पारी खेलकर टीम को 16.3 ओवर में ही जीत दिला दी।

रोहित के DRS फैसले पर विवाद

इस मैच में मुंबई की जीत से कहीं अधिक DRS के एक फैसले की चर्चा हो रही है। कप्तान रोहित शर्मा को DRS के तहत LBW आउट दिया गया। इस पर मोहम्मद कैफ और मुनफ पटेल ने इस पर सवाल खड़ा किया है। दूसरी ओर, रोहित खुद भी हैरान थे। वह पवेलियन लौटने के बाद भी रिप्ले देख रहे थे और उन्हें इस फैसले पर भरोसा नहीं हो रहा था।

साढे़ 3 मीटर से अधिक क्रीज से बाहर थे रोहित


दरअसल, वानिंदु हसरंगा के 5वें ओवर की आखिरी गेंद को रोहित क्रीज से आगे निकलकर खेलना चाहते थे। वह पूरी तरह चूके। गेंद पैड पर लगी। इस पर RCB ने DRS लिया, जिसके बाद उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। इस पर हर कोई हैरान रह गया। रोहित साढे़ 3 मीटर से अधिक क्रीज से बाहर थे। ऐसे में उन्हें आउट देना समझ से परे रहा। इस पर मुनफ पटेल ने बाकायदा दूरी समझाते हुए लिखा- अब DRS का भी DRS लेना पड़ेगा। अनलकी रोहित शर्मा। क्या बोलती है पब्लिक, ये आउट है या नहीं?

मुनफ के बाद कैफ ने भी लगाई लताड़


दूसरी ओर, कैफ ने लिखा- हेलो DRS यह कुछ ज्यादा हो गया। यह कैसे LBW आउट हो सकता है। इस सीजन यह लगातार पांचवीं बार रहा जब वह दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। रोहित यह कुल 72वीं बार आईपीएल में सिंगल डिजिट पर आउट हुए और वह इस मामले में सबसे आगे हैं। दिनेश कार्तिक (68) दूसरे पर हैं। इस सीजन रोहित 11 पारियों में महज 17.3 के औसत से 191 रन बनाए हैं।

जीत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंची मुंबई इंडियंस


मैच की बात करें तो मुंबई की छह विकेट की जीत में युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा का भी अहम योगदान रहा। अंतिम गेंद पर सिक्स के साथ अपनी फिफ्टी पूरी करने के अलावा टीम की जीत पक्की करने वाले वढेरा ने 34 गेंद पर 4 फोर और 3 सिक्स के साथ नाबाद 52 रन बनाए और साथ ही सूर्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंद पर 140 रन की साझेदारी निभाई। इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंकतालिका में आठवें स्थान से लंबी छलांग लगाकर सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

इससे पहले, ग्लेन मैक्सवेल (68 रन, 33 बॉल, 8 फोर, 4 सिक्स) ने एक और ताबड़तोड़ पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस (65 रन, 41 बॉल, 5 फोर, 3 सिक्स) ने अपनी शानदार लय जारी रखी। दोनों की जोड़ी जमी और तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद पर 120 रन की इनकी साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में छह विकेट पर 199 रन का टोटल खड़ा किया।


बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने सकारात्मक शुरुआत की। ईशान किशन ने अटैक किया लेकिन रोहित शर्मा जुझते नजर आए। हालांकि दोनों ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 51 रन जोड़ डाले। इसमें ईशान किशन ने 21 गेंद पर 42 रन बनाए, जबकि रोहित का योगदान सिर्फ सात रन का रहा। ईशांत और रोहित के आउट होने के बाद प्रमोट करके तीसरे पर भेजे गए सूर्यकुमार और युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने मुंबई की ओर से लड़ाई लड़ी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.