पाकिस्तान में हरदम किस बात की रहती थी टेंशन, नसरुल्ला संग मारपीट का क्या है सच, अंजू ने किए सारे खुलासे

Updated on 02-12-2023 02:03 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान से लौटने के बाद इस समय अंजू राजस्थान के तिजारा में हैं। उनके एक पुराने दोस्त विजेंद्र ही उनको यहां लेकर आए हैं। अंजू की अभी तक अपने परिवार से मुलाकात नहीं हो सकी है। अंजू ने कहा है कि वह अपने पिता और बच्चों से जल्दी ही मिलेंगी। पाकिस्तान वापसी के फैसले के लिए भी उन्होंने बच्चों से सलाह मशविरा करने की बात कही है। वहीं अंजू के भारत में पति अरविंद ने कहा है कि वह बच्चों को अंजू से नहीं मिलने देंगे। अंजू ने जो किया है, उसके बाद बच्चे उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।

अंजू ने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने के सवाल पर बात करते हुए कहा, मैं अपने बच्चों के लिए जो बेहतर होगा, वह फैसला लूंगी। मेरे बच्चे हैं और मुझे लगता है कि उनको मैं ज्यादा जानती हूं। उनसे मिलकर मैं फैसला करूंगी कि क्या करना है। मैं अरविंद से भी मिलूंगी। अरविंद से बैठकर में बच्चों और तलाक के बारे में बात करूंगी। ये मेरा पारिवारिक मामला है और इसे बैठकर निपटा लिया जाएगा। अंजू ने कहा कि पाकिस्तान में उनको किसी बात की दिक्कत नहीं थी लेकिन हर समय एक टेंशन रहती थी और इसकी वजह उसके बच्चे थे। पाकिस्तान में रहते हुए उसको हरदम बच्चों की याद सताती थी।

नसरुल्ला से मेरा कोई झगड़ा नहीं

अंजू ने नसरुल्ला से झगड़े पर कहा कि उनकी कभी कोई अनबन नहीं हुई। अंजू ने कहा कि मेरे साथ मारपीट और मुझे दबाव में रखने जैसी बातें हो रही हैं। ये सभी कोरी अफवाहें हैं। मेरे और नसरुल्ला के बीच सब ठीक चल रहा है। जो बातें की जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। दूसरी ओर भारत में अंजू के पति अरविंद ने कहा है कि उसने हमारे मुंह पर कालिख पोत दी है। उसे बच्चों से बात करने की जररूत नहीं है क्योंकि बच्चे उससे मिलना ही नहीं चाहते हैं।

बता दें कि अंजू की शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। इस साल वह पाकिस्तान चली गई थीं। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू और नसरुल्ला की शादी की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अंजू ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था। कुछ समय पहले अंजू ने कहा था कि उसको अपने बच्चों की याद सता रही है। ऐसे में वह अपने बच्चों को लिए वीजा को और नहीं बढ़वाएंगी और भारत लौटेंगी। नसरुल्ला ने भी कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए परेशान हैं तो ऐसे में उनका भारत जाना बेहतर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.