अरे यह क्या? मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बैटिंग करने आ गए थे अभिषेक शर्मा, DSP भी डक से नहीं बचा पाए

Updated on 19-02-2026 01:56 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच भारत ने 17 रन से जीत लिया। इसी के साथ अब बिना कोई मैच हारे भारत सुपर 8 में पहुंच गया है। हालांकि नीदरलैंड के खिलाफ भी भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा।

लगातार तीसरे मैच में अभिषेक बिना खाता खोले ही डक पर आउट हो गए। उनको आर्यन दत्त ने पहले ओवर में ही क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि अभिषेक जब बल्लेबाजी करने आए थे तो वह अपनी नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर आए थे।

मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर आए थे अभिषेक शर्मा

विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर आए थे। हालांकि डीएसपी मोहम्मद सिराज की जर्सी भी उनका खाता नहीं खुलवा पाई। अभिषेक के लिए इस वक्त एक रन बनाना मुश्किल हो गया है। वह खाता ही नहीं खोल पा रहे हैं। यह वही अभिषेक हैं जो अपनी पारी का आगाज बाउंड्री लगाकर करते थे। बता दें कि मोहम्मद सिराज को 2024 में तेलंगाना में डीएसपी नियुक्त किया गया था। उसके बाद से उनको लोग डीएसपी मोहम्मद सिराज कहने लगे हैं।

कुछ ऐसा रहा भारत और नीदरलैंड्स का मैच

भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। ऐसे में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 193 रन 20 ओवर में बना दिए थे। शिवम दुबे ने भारत के लिए 66 रन की तूफानी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव (34), तिलक वर्मा (31) और हार्दिक पंड्या (30) ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया। नीदरलैंड्स के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लोगन वैन बीक ने लिए।


194 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना पाया। उनके लिए किसी बल्लेबाज ने फिफ्टी नहीं जड़ी। बास डे लीड ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए। दो विकेट शिवम दुबे को भी मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.