व्हाटसऐप चैट बैकअप पर अब लग सकेगा ताला

Updated on 14-09-2021 04:50 PM
नई दिल्ली ।  यूजर्स की निजी चैट की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए व्हाटसऐप ने एक नई सर्विस शुरू की है।  व्हाटसऐप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने घोषणा कर बताया है कि व्हाटसऐप चैट बैकअप अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा।  यूजर्स की गोपनीयता के मामले में यह एक प्रमुख डेवलपमेंट है क्योंकि गूगल ड्राइव या आईक्लाउड में बैकअप अनएन्क्रिप्टेड थे और इन्हें थर्ड-पार्टी स्नूपिंग द्वारा इन्हें हैक किया जा सकता था। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 
व्हाटसऐप चैट हमेशा ई2ई एन्क्रिप्टेड होते थे। इसका मतलब है कि केवल मैसेज भेजने वाला और रिसीव करने वाला ही इन्हें पढ़ सकता है। हालांकि, जिन चैट का आप गूगल ड्राइव या एप्प्ल आईक्लाउड पर ऑटोमैटिकली बैकअप लेते थे वे एनक्रिप्टेड नहीं थे। इसलिए, कोई भी थर्ड पार्टी आपके मैसेजेज को पढ़ने के लिए इन बैकअप फाइल्स की जासूसी कर सकता था। लेकिन अब ) व्हाटसऐप इसे बदल रहा है और अब चैट बैकअप के लिए भी एन्क्रिप्शन का विस्तार कर रहा है।अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में,  व्हाटसऐप ने बताया है कि ई2ई बैकअप को इनेबल करने के लिए  व्हाटसऐप ने एन्क्रिप्शन की स्टोरेज के लिए एक नई प्रणाली बनाई है। यह आईओएस एंड्रॉइड दोनों के साथ काम करती है। ई2ई बैकअप सक्षम होने के साथ, बैकअप को यूनीक, रैंडमली जनरेटेड की के साथ एन्क्रिप्ट किया जाएगा। लोग की को मैन्युअल रूप से या यूजर पासवर्ड के जरिए सुरक्षित करना, में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। जब कोई पासवर्ड का विकल्प चुनता है, तो की को बैकअप की वाल्ट में स्टोर किया जाता है जो हार्डवेयर सिक्योरिटी मॉड्यूल (एचएसएम) नामक एक कंपोनेंट के आधार पर बनाया जाता है। व्हाटसऐप के अनुसार, जब अकाउंट यूजर अपने बैकअप को एक्सेस करना चाहे तो वो अपनी एनक्रिप्शन की को वॉल्ट के साथ एक्सेस कर सकता है। 
व्हाटसऐप का दावा है कि एमएसएम आधारित बैकअप की वाल्ट पासवर्ड वेरिफिकेशन प्रयासों को लागू करने का काम करेगी। साथ ही इसे एक्सेस करने के लिए लिमिटेड संख्या में असफल प्रयासों के बाद की के परमानेंटली एक्सेस बंद करने का काम करेगी। व्हाटसऐप को केवल यह पता चलेगा कि एचएसएममें एक की मौजूद है। यह की क्या है यह कंपनी खुद नहीं जान सकेगा। चैट बैकअप को 64-डिजिट एन्क्रिप्शन के का इस्तेमाल कर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट किया जा सकता है। बैकअप को पासवर्ड से भी सुरक्षित किया जा सकता है। इस स्थिति में एन्क्रिप्शन की को एचएसएम आधारित बैकअप की वाल्ट में सेव किया जाता है।यूजर अपने निजी पासवर्ड का इस्तेमाल कर एचएसएम आधारित बैकअप की वाल्ट से अपनी एन्क्रिप्शन की को रिट्राइव करने और अपने बैकअप को डिक्रिप्ट करने के लिए कर सकते हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.