जब 22 साल बाद अल्का याग्निक और हिमेश रेशमिया ने रीक्रिएट किया 'ओढ़ ली चुनरिया'

Updated on 17-07-2020 01:04 AM

मुंबई / जहां लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और लोग नए नॉर्मल में प्रवेश कर रहे हैं, वहीं ज़ी टीवी का शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 8 एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। हालांकि इस बार हिमेश रेशमिया और जावेद अली, अल्का याग्निक के साथ जजों के रूप में नजर आएंगे, साथ ही पॉपुलर एक्टर एवं एंकर मनीष पॉल एंकर बने रहेंगे। लॉकडाउन के बाद दिखाए जाने वाले इस पहले एपिसोड की खासियत यह है कि यह सारेगामापा की ओर से भारत के अनसंग हीरोज़ यानी हमारे कोविड-19 वॉरियर्स को एक ट्रिब्यूट होगा। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, इस एपिसोड के दौरान ये तीनों जज कुछ वाकई दिलचस्प खुलासे भी करेंगे

इस खास एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट्स अनन्या शर्मा और सौम्य शर्मा फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का अल्का याग्निक और कुमार सानू द्वारा गाया गया खूबसूरत गाना 'ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की' गाते नजर आएंगे। इत्तेफाक से हिमेश रेशमिया ने ही इस गाने को कंपोज किया था और सिर्फ इतना ही नहीं, यह हिमेश रेशमिया का पहला प्रोजेक्ट भी था। हालांकि परफॉर्मेंस के बाद अल्का जी ने इस गाने को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा कियाअसल में एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने हिमेश रेशमिया को नजरअंदाज कर दिया था।

अल्का याग्निक ने उस वक्त को याद किया जब वो नहीं जानती थीं कि हिमेश रेशमिया कौन हैं। उन्होंने कहा, "करीब 22 साल पहले इस गाने में मैंने पहली बार हिमेश रेशमिया के साथ काम किया था, और सच कहूं तो मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थीमेरी डायरी में पहले से ही कई फिल्मों के गानों की रिकॉर्डिंग की तारीखें भरी पड़ी थीं। चूंकि मेरा कैलेंडर फुल हो चुका था, इसलिए मैंने उन्हें तवज्जो नहीं दी। इसके बाद विपिन रेशमिया ने मुझे फोन करके कहा कि उनका बेटा पहली बार मेरे लिए गाना कंपोज करना चाहता है और वो मेरा बड़ा फैन है। तब जाकर कहीं मैं एचआर (हिमेश रेशमिया) से मिली और मैंने जैसे ही यह गाना सुना, मैं समझ गई कि यह गाना चार्ट्स में टॉप करेगा

हिमेश रेशमिया ने भी इस घटना को याद किया और खुद पर और अपने करियर पर अपने पिता के प्रभाव के बारे में बताते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, "आज मेरा नाम है लेकिन इसके पीछे वही इंसान हैं।" इसके बाद अल्का याग्निक और हिमेश रेशमिया ने मिलकर यह हिट गाना गाया और सारे सेट पर माहौल बना दिया।

सेट पर कोविड-19 वॉरियर्स के साथ दर्शकों को दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड लिटिल चैंप्स के कुछ खास एक्ट्स भी देखने को मिलेंगे। जहां गुरकीरत ने झूम बराबर झूम गाने पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी, वहीं हिमेश रेशमिया ने तुम पर हम हैं अटके यारा गाना गाया। कुल मिलाकर, सारेगामापा लिटिल चैंप्स के आगामी एपिसोड में बहुत सारी मेलोडीज़, खूबसूरत यादें और दर्शकों के लिए ढेर सारे सरप्राइज़ होंगे।

तो एक बार फिर देखने के लिए तैयार हो जाइए सारेगामापा लिटिल चैंप्स, शुरू हो रहा है 18 जुलाई से रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.