अंजुम फकीह के नए क्रश हैं निशांत मलकानी!

Updated on 12-07-2020 08:52 PM

मुंबई / जहां पूरे देश में लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और सारे देशवासी न्यू नॉर्मल को अपना रहे हैं, वहीं ज़ी टीवी ने भी अपने शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी है। यह चैनल अब अपने दर्शकों को उनके चहेते किरदारों से जोड़ने के लिए तैयार है, जो उनके पसंदीदा डिनर टेबल साथी बन गए हैं। भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज़ में शामिल कुंडली भाग्य और गुड्डन... तुमसे ना हो पाएगा की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इनके क्रू ने साथ मिलकर 'नए कल की सुनहरी शुरुआत' नाम से 3 घंटे के एक स्पेशल महासंग्राम एपिसोड के लिए शूटिंग की, जिसका प्रसारण 13 जुलाई को किया जाएगा। हाल ही में गुड्डुन तुमसे ना हो पाएगा के कलाकारों के साथ शूटिंग के दौरान कुंडली भाग्य में सृष्टि का जिंदादिल और जोशीला किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने अपने दिल का राज खोलते हए गइन के लीड एक्टर निशांत मलकानी और एजे के उनके ऑनस्क्रीन किरदार के प्रति अपने आकर्षण के बारे में बताया।

अंजुम फकीह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इनमें से दो वीडियोज़ ऐसे हैं, जो फैंस के लिए देखने लायक हैं। एक वीडियो में अंजुम, कनिका मान (गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा की फीमेल लीड) से उनके को-स्टार निशांत मलकानी के बारे में पूछती नजर आ रही हैं जबकि दूसरे वीडियो में वो निशांत के प्रति अपनी चाहत स्वीकार कर रही हैं और इसके बाद वो शूटिंग के लिए दौड़ पड़ती हैं। लगता है शूटिंग की दोबारा शुरुआत के साथ ही अब हमारे पसंदीदा कलाकारों के छिपे हुए राज भी बाहर आने लगे

तो फिर आप भी 13 जुलाई से कुंडली भाग्य और गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा के ताजा एपिसोड्स देखने के लिए तैयार हो जाइए।

देखिए गुड्डन ...तुमसे ना हो पाएगा रात 8 बजे और कुंडली भाग्य रात 9:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ ज़ी टीवी पर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.