बाबर आजम टी20 टीम से ड्रॉप हुए तो पिता के सब्र का बांध टूटा, ऊपर से नीचे सब को धो दिया

Updated on 07-03-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। टीम एक भी मैच जीते बिना ही ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। बाबर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़े बदलाव करते हुए बाबर और मोहम्मद रिजवान, दोनों को ही टीम से बाहर कर दिया। शोएब अख्तर ने बाबर को फ्रॉड बोल दिया था। और भी कई पूर्व क्रिकेटर उनकी आलोचना कर रहे।

बाबर के बचाव में आए पिता

इस बीच, बाबर के पिता आजम सिद्दीकी ने PCB और आलोचकों दोनों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लगातार की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई और कहा कि बाबर वापसी करेंगे और T20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
बाबर के पिता, आजम सिद्दीकी ने कहा, 'बॉस हमेशा सही होता है। ICC की T20 टीम ऑफ द ईयर के सदस्य होने के बाद भी उसे बाहर कर दिया गया। कोई बात नहीं। वह नेशनल T20 और PSL में अच्छा प्रदर्शन करेगा। इंशा अल्लाह, टीम में अच्छा प्रदर्शन करके वह जल्द ही वापसी करेगा। यही सम्मानजनक तरीका है। वे बहुत बड़े पूर्व खिलाड़ी हैं। उनसे गुजारिश है कि अपनी बातों को सही रखें। अगर कोई जवाब देता है, तो वे बर्दाश्त नहीं कर पाते। आप अतीत हैं और दरवाजा कभी नहीं खुलेगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'कुछ और लोग कहते हैं कि अगर पिता ज्यादा बोलता है, तो पवित्र पैगंबर में। वह दुनिया में उसका पहला और आखिरी कोच, प्रवक्ता, गुरु और सबसे बड़ा शुभचिंतक और पिता है, इसलिए जिनके पास नहीं है या जो इसके काबिल नहीं हैं, कृपया धैर्य रखें। यह उन क्रिकेट प्रेमियों से अनुरोध है, जो उनके लिए दिन-रात चिल्ला रहे हैं। उन्होंने अपने समय में क्या किया, यह सुनने से पहले एक बार PCB की वेबसाइट देख लें। बाकी बुद्धिमानों के लिए एक इशारा काफी है। पाकिस्तान जिंदाबाद।"

16 मार्च से शुरू हो रही सीरीज

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में 16 मार्च से शुरू हो रही सीरीज में पांच T20 और तीन ODI मैच खेलने हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साइम अयूब अभी भी चोट से उबर नहीं पाए हैं और इस दौरे से बाहर हैं। साइम को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए टखने में चोट लग गई थी। सलामी बल्लेबाज फखर जमान भी चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें CT के पहले मैच में चोट लग गई थी। पिछले महीने तीन देशों के टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम में वापसी करने के बाद उन्हें यह चोट लगी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.