भारत संग सीजफायर हुआ तो पुराना राग छेड़ने लगे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, सिंधु जल समझौते पर दे दिया बड़ा बयान

Updated on 12-05-2025 02:42 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस बात की इजाजत नहीं देतीं कि वह एकतरफा इससे बाहर निकल जाए। भारत ने 2 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु संधि से बाहर निकलने का ऐलान किया है। ये संधि भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी का बंटवारा करती है। भारत ने संधि से अलग होते हुए पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोकने के संकेत दिए हैं, इस पर पाकिस्तान की सरकार भड़की हुई है।

ख्वाजा आसिफ ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, 'सिंधु जल संधि में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे इसे निलंबित किया जा सके। भारत की ओर से निलंबन का कोई सवाल ही नहीं उठता है क्योंकि संधि इसकी अनुमति ही नहीं देती है।' ख्वाजा ने ये भी कहा कि भारत के साथ रिश्ते में तनाव कम होगा तो सिंधु समझौते पर दोनों पक्ष बैठकर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों देश सिंधु संधि के अलावा आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर बात कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.