भारत के दोस्‍त आर्मीनिया को फ्रांस ने दिया हथियार तो बौखलाए तुर्की के 'खलीफा' एर्दोगान, घबराया अजरबैजान

Updated on 09-12-2023 01:32 PM
अंकारा: खुद को मुस्लिमों का 'खलीफा' समझने वाले तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान अब फ्रांस पर आगबबूला हैं। तुर्की के राष्‍ट्रपति एर्दोगान ने फ्रांस के आर्मीनिया को हथियार देने के फैसले को उकसावे की कार्रवाई बताया है। दरअसल, फ्रांस ने आर्मीनिया को 50 बास्तिओन आर्मड व्‍हीकल देने का ऐलान किया है। इससे तुर्की और उसका दोस्‍त अजरबैजान भड़के हुए हैं। इससे पहले तुर्की ने अजरबैजान को घातक टीबी2 ड्रोन दिए थे जिसकी मदद से वह नगर्नो कराबाख पर कब्‍जा करने में सफल रहा और उसने आर्मीनिया को मात दे दी। इस दौरान पाकिस्‍तान ने भी अजरबैजान को ड्रोन की सप्‍लाई की थी।

अब अजरबैजान आर्मीनिया की जमीन पर कब्‍जा करने की ताक में है और यही वजह है कि आर्मीनिया की सरकार लगातार अपनी सैन्‍य ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया है। आर्मीनिया ने रूस की बजाय पश्चिमी देशों के हथियारों की ओर रुख किया है और भारत से भी पिनाका रॉकेट सिस्‍टम और घातक तोपें खरीद रहा है। इसी से पाकिस्‍तान के दोस्‍त अजरबैजान के राष्‍ट्रपति घबरा रहे हैं। अभी एक दिन पहले ही अजरबैजानी राष्‍ट्रपति ने भारत और फ्रांस पर अपनी भड़ास निकाली थी और कहा था कि ये दोनों देश फिर से युद्ध को भड़का रहे हैं।

फ्रांस आर्मीनिया को उकसा रहा: एर्दोगान

एर्दोगान ने सुझाव दिया कि आर्मीनिया को शांति पर फोकस करना चाहिए और दूसरे देशों की चाल में नहीं फंसना चाहिए। उन्‍होंने कहा, 'फ्रांस जो कर रहा है, वह उकसावे वाली कार्रवाई है। फ्रांस को यह जानना चाहिए वह आर्मीनिया के लिए अच्‍छा नहीं कर रहा है, वह नुकसान पहुंचा रहा है।' ग्रीस की राजकीय यात्रा पर पहुंचे एर्दोगान ने यह बयान दिया। उन्‍होंने तंज कसा कि फ्रांस ने इससे पहले भी आर्मीनिया की मदद की थी लेकिन इसका परिणाम क्‍या निकला। कुछ भी नहीं।

इससे पहले फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने अक्‍टूबर महीने में आर्मीनिया की यात्रा की थी और आर्मीनिया की सेना को हथियार देने पर सहमति जताई थी। फ्रांस ने यह कदम तब उठाया था जब रूसी शांतिरक्षक सैनिकों की मौजूदगी के बाद भी अजरबैजान ने आर्मीनिया से नगर्नो कराबाख इलाका छीन लिया था। इसके बाद आर्मीनियाई मूल के 1 लाख लोगों को वहां से जाना पड़ा था जो दशकों से वहां रह रहे थे। इससे पहले भारत ने भी आर्मीनिया को प‍िनाक रॉकेट सिस्‍टम और तोपें सप्‍लाई करने का समझौता किया था। इससे पहले भारत ने आर्मीनिया को हथियारों को जगह बताने वाले रेडॉर की सप्‍लाई की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.