मोहम्मद अजहरुद्दीन पर जब भड़क गए थे गौतम गंभीर, बिना नाम लिए सौरव गांगुली को खूब सुनाया था

Updated on 03-10-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी का समन मिला है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष रहते उनपर पैसों के हेरफेर का आरोप है। भारत के लिए 400 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके अजरुद्दीन 2019 में एससीए के अध्यक्ष बने थे। उन्हें 2021 में पद से हटा दिया गया था। उन्हें गुरुवार को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस के नेता हैं और 2009 से 2014 तक सांसद भी रह चुके हैं।

फिक्सिंग के कारण बैन हो चुके


मोहम्मद अजहरुद्दीन मैच फिक्सिंग के आरोपों की वजह से बैन भी हो चुके हैं। 2000 में मैच फिक्सिंग का आरोपी पाए जाने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था। इस बैन के साथ ही 334 वनडे और 99 टेस्ट मैच का अजहर का करियर खत्म हो गया। उन्होंने 1985 में डेब्यू किया था और संन्यास लेने के समय सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी थे। 2012 में आंध्रा प्रदेश हाई कोर्ट ने उनका आजीवन बैन हटा दिया था।

बेल बजाने की वजह से भड़के थे गंभीर


भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर कुछ समय पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन की वजह से बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) पर काफी भड़क गए थे। 2018 में कोलकाता के ईडेन गार्डन्स पर भारत और वेस्टइंडीज का टी20 मैच हुआ था। मैच शुरू होने से पहले घंटी बजाने के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन को बुलाया गया। तब सौरव गांगुली कैब के अध्यक्ष हुआ करते थे।


इसके बाद गौतम गंभीर ने एक्स (तब ट्विटर) पर लिखा था- भारत ने आज ईडन में जीत हासिल की हो, लेकिन मुझे खेद है कि बीसीसीआई, सीओए और सीएबी हार गई। ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नो टॉलरेंस पॉलिसी रविवार को छुट्टी ले लेती है। मुझे पता है कि उन्हें एचसीए चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई थी, लेकिन फिर यह चौंकाने वाला है। घंटी बज रही है, उम्मीद है कि जिनके पास पावर है वो लोग सुन रहे होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.