पैर टूटा तो टीम से बाहर हुए, लौटे तो ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार पर सफाई दे रहे ग्लेन मैक्सवेल

Updated on 25-02-2023 11:09 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़कर उनकी टीम का प्रदर्शन पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार रहा है। दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में महज 52 रन के अंदर नौ विकेट गंवाकर टीम बैकफुट पर आ गई।

‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के मुताबिक मैक्सवेल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत जज्बा दिखाया है। उस एक सत्र के अलावा मुझे लगा कि वे शानदार रहे है। वह बहुत मुश्किल जगह (टेस्ट मैच के लिए) है। वहां खेलना आसान नहीं है। हमारे लिए वहां की परिस्थिति काफी अलग है।’ इस दौरे की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी करने वाले मैक्सवेल ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है, हमने बराबरी की टक्कर दी और हमरा प्रदर्शन भारत के बराबर ही रहा है। टीम ने काफी हौसला दिखाया।’
    ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ के अलावा मैक्सवेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत में टेस्ट शतक बनाया है। पैर में फ्रैक्चर के कारण पांच महीने तक खेल से दूर रहे मैक्सवेल ने कहा, ‘यह बस थोड़ा और जज्बा दिखाने के बारे में है। भारत के खिलाफ जब हम मैच में हावी होंगे तो हमें उन पलों पर और अधिक देर तक पकड़ बनानी होगी।’

    इस हरफनमौला ने कहा, ‘तीसरे दिन (दिल्ली में) की शुरुआत में मुझे लगा कि हम मैच में बहुत आगे हैं, और टेस्ट में किसी भी समय भारत से आगे रहना एक संकेत है कि हम सही चीजों को सही तरीके से कर रहे हैं। इन चीजों को थोड़ी और देर तब बनाये रखने की कोशिश करनी होगी।’

    मैक्सवेल को 17 मार्च से भारत में शुरू होने वाले तीन मैचों के लिए एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। पिछले नवंबर में एक जन्मदिन की पार्टी में चोटिल होने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले कुछ समय से लगातार चयनकर्ताओं के संपर्क में हूं और यह शायद उतनी तेजी से नहीं हुआ जितना मैं चाहता हूं। पिछले साल विश्व कप के बाद मैं काफी थकान महसूस कर रहा था। इस तरह (चोटिल होकर) हालांकि खेल से दूर होना अच्छा नहीं होता लेकिन मुझे जरूरी विश्राम मिला।’

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.