जब वह नीली जर्सी पहनेगा तो... हार्दिक पंड्या को भज्जी ने किया बैक, वर्ल्ड कप से पहले फूंक दी खिलाड़ी में जान

Updated on 28-05-2024 05:25 PM
नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या के लिए पिछले दो महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं और उन से हमदर्दी रखने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह चाहते हैं कि यह भारतीय हरफनमौला आगामी टी20 विश्व कप में अपने प्रभावी प्रदर्शन से इस बुरे समय को पीछे छोड़े। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम तालिका में 10वें पायदान पर रही और इस दौरान वह खुद गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

जब वह नीली जर्सी पहनेगा तो वह अलग हार्दिक होगा...

हार्दिक पंड्या के लिए चीजें उस समय और मुश्किल हो गयी जब स्टेडियम के अंदर दर्शक उनके खिलाफ हूटिंग करने लगे। हरभजन को हालांकि उम्मीद है कि अमेरिका में टी20 विश्व कप के दौरान चीजें बदलेंगी। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये इंट्रव्यू में कहा ‘जब वह नीली जर्सी (भारतीय टीम की जर्सी) पहनेगा तो वह एक अलग हार्दिक पंड्या होगा क्योंकि हम जानते हैं कि वह रन बना सकता है और विकेट ले सकता है। मैं चाहता हूं कि हार्दिक अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि वह बहुत कुछ झेल चुका है और मैं उन्हें भारत के लिए बहुत अच्छे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.