जब मैं 15 साल की थी, मेरी फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी गई थीः उर्फी जावेद

Updated on 01-05-2022 12:45 AM

मुंबई सोशल मीडिया सेंशन उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन और स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि लोग उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें वह तगड़ा जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। वैसे उनकी फैमिली कभी भी उनके कपड़े पहनने के ढंग से शर्मिंदा नहीं हुई है।

 क्योंकि ऐक्ट्रेस जो भी करती हैं, उसमें उनकी फैमिली का सपोर्ट रहता है। काम के लिए ऐक्ट्रेस ने बहुत ही छोटी उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और कॉल सेंटर में जॉब करना शुरू कर दिया था। वह अक्सर इंटरव्यू में अपने स्ट्रगलिंग डेज का जिक्र करती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ खुलासे किए हैं। बताया है कि जब वह 15 साल की थीं, तब उनकी फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी गई थी।

एक बातचीत के दौरान उर्फी ने कहा मैं 15 साल की थी। मैंने ऑफ शोल्डर टॉप रहना था। मैंने वो खुद से ही बनाया था। फिल्मों और सब जगह देखा भी था। वह फोटो मैंने अपने फेसबुक पर पोस्ट की थी। और फिर किसी ने वही फोटो पॉर्न साइट पर पोस्ट कर दी थी। लोगों ने स्लट शेम करना शुरू कर दिया था। उसमें मेरा शहर, मेरा कस्बा और परिवार शामिल था।

फिर मैंने सुसाइड कमिट करने की भी कोशिश की थी और आपको पता नहीं होता कि आप कितने स्ट्रांग हो, आखिर में आपके पास यही ऑप्शन बचता है। मुझे रेप और जान से मारने की भी धमकी मिली है। उर्फी जावेद के मुताबिक, उन्होंने जो पहना था वह एक नॉर्मल ट्यूब टॉप था। उसमें कुछ भी भद्दा जैसा नहीं था। 'लेकिन लोगों ने कहा कि क्या पहना है। तुम लड़की हो, तुम्हारी गलती है। तुमने ये टॉप पहनकर फोटो अपलोड क्यों की।

उर्फी जावेद ने एक बार बताया था जब उनके मन में सुसाइडल थॉट्स आए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा था कि वह अपनी लाइफ में कई बार फेल हुई हैं। उससे उनके मन में सिर्फ एक ही ख्याल आता था कि वह खुद को खत्म कर लें। इतना ही नहीं जब वह बिग बॉस ओटीटी में आई थीं तब वहां उन्होंने बताया था कि जब वह पैदा हुई थीं, तब उनके पिता खुश नहीं थे।

 उन्होंने एक्ट्रेस को दो साल तक फिजकली और मेंटली टॉर्चर किया था। वह उन्हें सपोर्ट नहीं करते थे। एडल्ट वेबस्टाइट पर तस्वीरें लीक होने के बाद तो रिश्तेदारों ने तो उन्हें पॉर्नस्टार कहना शुरू कर दिया था। लेकिन अब वह इन सब चीजों से बाहर गई हैं और उन्हें बिलकुल फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या गॉसिप कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.