जब सुधा मूर्ति संग अपनी 25वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी भूले नारायण मूर्ति, बताया वाकया

Updated on 09-11-2024 02:46 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' के नए एपिसोड में अब नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के साथ जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल और उनकी पत्नी जिया नजर आएंगी। शो में ये बिजनेस टायकून अपनी निजी जिंदगी के मजेदार खुलासे करते नजर आएंगे। इसकी झलक मेकर्स प्रोमो में भी दिखा चुके हैं। इंफोसिस की नींव रखने वाले नारायण मूर्ति ने एक किस्सा वह सुनाया, जब वह अपनी और पत्नी सुधा मूर्ति की वेडिंग एनिवर्सरी भूल गए। इस गलती पर कपल की बेटी ने कैसे रिएक्ट किया था, यह भी उन्होंने बताया।

Narayan Murthy ने कपिल शर्मा से कहा, 'एक दिन मैं सुबह उठा तो सुधा ने मुझसे कहा- आज कुछ खास है क्या? और मैंने कहा नहीं...कुछ नहीं? फिर मैंने ऑफिस जाने का फैसला किया और जैसे ही मैं कार में बैठ रहा था, उन्होंने मुझसे पूछा कि आज कुछ खास सोचा है? मैंने कहा कि नहीं तो, वही एक जैसा दिन तो है।'

यहां देखिए The Great Indian Kapil Show 2 में सुधा मूर्ति-नारायण मूर्ति


बेटी ने कहा- फ्लाइट कैंसल करके वापस आओ, मां को विश करो


उन्होंने आगे बताया, 'फिर उस शाम मुझे मुंबई आना था और मैं कार में था तभी मेरी बेटी का फोन आया। वह उस समय अमेरिका में थीं और स्टैनफोर्ड में पढ़ाई कर रही थीं। वह मुझसे, आप क्या कर रहे हो?? मैंने उससे कहा कि मैं मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहा हूं। उसने कहा, 'अभी फ्लाइट कैंसल करो और कुल सुबह 6 बजे की फ्लाइट लेकर बेंगलुरु वापस आ जाओ। मेरी मां और अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दो।'

सुधा मूर्ति बोलीं- बुरा लगा था, मैं भी इंसान हूं


फिर सुधा मूर्ति ने बताया कि यह उनकी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी थी। वह बोलीं, 'ये हर साल तो आती नहीं है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं उन्हें कुछ हिंट देती हूं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 5-10 मिनट के लिए मुझे बुरा लगा था। आखिर मैं भी एक इंसान हूं। लेकिन मेरी बेटी बहुत नाराज थी। उसने कहा कि अमेरिका में ये कभी नहीं होता। तो मैंने कहा कि इंडिया में ये होता है। आखिर किसे ये चीजें याद रहती हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.