न्यूजीलैंड मैच हारा तो दिल ब्रेसवेल जीत गए, खुद भारतीय खिलाड़ी जश्न भूलकर शाबाशी देने लगे

Updated on 19-01-2023 07:31 PM
हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार रात रनों की जमकर बारिश हुई। शुभमन गिल के दोहरे शतक के बूते भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में हराया जरूर, लेकिन दिल तो माइकल ब्रेसवेल जीत गए। कीवी ऑलराउंडर ने ऐसी सनसनीखेज पारी खेली कि वक्त भारत हारता नजर आ रहा था। 350 रन के टारगेट के आगे न्यूजीलैंड ने 29वें ओवर तक महज 131 रन पर छह विकेट भी गंवा दिए थे, यहां से जीत की उम्मीद धूमिल थी, लेकिन माइकल ब्रेसवेल अलग इरादे से उतरे थे। 12 रन पहले आउट हो गए, भारतीय टीम जीत का जश्न भूलकर ब्रेसवेल को शाबाशी दे रही थी, उन्होंने खेल ही इतना शानदार किया था।
हारी हुई बाजी पलट दी
आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2023 में किसी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया। ब्रेसवेल ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 10 छक्के मारे। उन्होंने 31 गेंद में 50 और 57 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। शार्दुल ठाकुर जब आखिरी ओवर डालने आए तो न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। ब्रेसवेल ने पहली गेंद पर सिक्स मारा जबकि दूसरी वाइड रही। हालांकि, तीसरी पर वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ब्रेसवेल का साथ सेंटनर ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 45 गेंद में 57 रन बनाए। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 162 रन की शानदार साझेदारी हुई।

सिराज ने दिलाई भारत को जीत
भारत को तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में शुभमान गिल के करियर के पहले दोहरे शतक के बाद मोहम्मद सिराज का अहम रोल रहा। सिराज ने अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए 46 रन देकर चार विकेट लिए। गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने अंतिम पांच ओवर में 57 रन जोड़े।
शुभमन का दोहरा शतक
इससे पहले भारत ने युवा ओपनर शुभमान गिल के पहले दोहरा शतक के बूते आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गिल लगभग पूरी पारी के दौरान क्रीज पर डटे रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर खास समर्थन नहीं मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 34 रन बनाए जो पारी के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद गिल को भारतीय क्रिकेट में अगला स्टार माना जा रहा है। उन्होंने अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे करने के बाद जड़े। यह उनकी लगातार दूसरी तीन अंक वाली पारी रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.