अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी में घुसे पपाराजी तो भड़कीं- अंदर क्यों आए तुम लोग? बहुत गलत बात है
Updated on
20-12-2025 01:42 PM
अंकिता लोखंडे का 19 दिसंबर को 41वां बर्थडे था, और इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें परिवार के अलावा दोस्त शामिल हुए थे। अंकिता पति विक्की जैन के साथ पार्टी में बहुत खुश नजर आ रही थीं, पर एक हरकत की वजह से वह पपाराजी पर गुस्सा हो गईं।दरअसल, पपाराजी उनकी पार्टी में घुस गए। इस तरह पार्टी गेट क्रैश किए जाने से अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ गया। बर्थडे पर ही उनका मूड खराब हो गया।
अंकिता का वीडियो वायरल, पपाराजी पर भड़कीं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे पपाराजी पर गुस्सा होती नजर आ रही हैं। साथ में विक्की जैन भी हैं। अंकिता, पपाराजी को देख बोलती हैं, 'अंदर क्यों आए थे तुम लोग?' इस पर जब एक पपाराजी ने कहा कि वह नहीं था, बल्कि कोई और अंदर आया था, तो अंकिता बोलीं, 'गलत बात है। बहुत गलत बात है।'
अंकिता लोखंडे की पार्टी में पहुंचे ये सितारे, विक्की का रोमांटिक पोस्ट
बाद में पपाराजी ने अंकिता से माफी मांगी, और एक्ट्रेस पति के साथ वहां से चली गईं। अंकिता ने फिर दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी शुरू कर दी। पार्टी में खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, समर्थ जुरेल, दिव्या अग्रवाल और अपर्णा दीक्षित समेत टीवी के कई कलाकार शामिल हुए। वहीं, विक्की जैन ने अंकिता के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा था, जिसमें अपने दिल की सारी भावनाएं और प्यार उड़ेल दिया था। विक्की ने पोस्ट में अंकिता तो 'प्रोटेक्टर' बताया था और कहा था कि वह अपने लोगों को हमेशा बचाती हैं।

अंकिता और विक्की की शादी, करियर
अंकिता और विक्की ने साल 2021 में शादी की थी, और काफी समय से उनकी फैमिली प्लानिंग के चर्चे हैं। अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार खबरें आईं, पर कपल ने इससे इनकार किया। वैसे अंकिता अभी काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, वह और विक्की जैन 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। विक्की वैसे तो बिलासपुर में कोयले के व्यापारी हैं, पर अब फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं और रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…