जब दीपिका पादुकोण के बचाव में आईं प्रियंका चोपड़ा, रणवीर संग रिश्ते पर करण ने उठाया सवाल तो यूं बंद की थी बोलती
Updated on
05-12-2024 04:57 PM
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बेशक बेस्ट फ्रेंड न हों, पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। उन्होंने साथ में फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में भी काम किया था। हालांकि, कई साल पहले दीपिका और प्रियंका के बीच कैटफाइट की खबरें आई थीं, पर 'देसी गर्ल' ने इससे इनकार किया था। लड़ाई की खबरों पर उनका गुस्सा फूट पड़ा था। बेशक उनके बीच दोस्ती न हो, पर जब जरूरत पड़ी, वो एक-दूसरे के सपोर्ट में रहीं। 'थ्रोबैक थर्सडे' में एक ऐसा ही वाकया बता रहे हैं। जब दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते पर सवाल उठाए गए, तो प्रियंका चोपड़ा ने उनका बचाव किया था।
यह वाकया करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के चौथे सीजन से जुड़ा हुआ है। उस एपिसोड में Deepika Padukone और Priyanka Chopra साथ आई थीं। करण ने दीपिका से सवाल पूछ लिया था कि आखिर उन्होंने रणवीर सिंह संग अपने रिश्ते को छुपाकर क्यों रखा था।
रणवीर और दीपिका ने सीक्रेट रखा था रिश्ता, इसी पर सवाल
दरअसल जब दीपिका ने रणवीर को डेट करना शुरू किया था, तो उन्होंने अपने रिश्ते को एक सीक्रेट रखा था। दोनों छुपकर मिलते थे और अफेयर की खबरों पर भी रिएक्ट नहीं किया था। इसी को लेकर करण ने सवाल पूछ लिया था।
प्रियंका ने किया था बचाव, करण को दिया था मुंहतोड़ जवाब
करण के सवाल पर दीपिका ने कुछ जवाब नहीं दिया, पर प्रियंका ने उनका बचाव किया था। उन्होंने करण जौहर को जवाब दिया था, 'दीपिका और रणवीर ने इसलिए रिश्ता छुपाया क्योंकि कुछ लोग इसे निजी रखना चाहते हैं। कुछ लोग डिनर टेबल पर होने वाली गप्पों का हिस्सा नहीं बनना चाहते। मैं इनका पक्ष नहीं ले रही, पर ये बिल्कुल सही हैं। अगर इनकी 90 पर्सेंट लाइफ पब्लिक है, तो 10 पर्सेंट लाइफ इनकी खुद की भी होनी चाहिए, जो प्राइवेट हो।'
रणवीर-दीपिका के अफेयर के बारे में जानती थीं प्रियंका?
लेकिन करण जौहर कहां रुकने वाले थे। उन्होंने फिर प्रियंका चोपड़ा से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें दीपिका और रणवीर के रिलेशनशिप के बारे में पता था। पर प्रियंका ने जवाब दिया कि इस बारे में बताने का फैसला सिर्फ और सिर्फ दीपिका का था।
दीपिका-रणवीर की शादी और बेटी
दीपिका और रणवीर ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। सितंबर 2024 में वो बेटी के पैरेंट्स बने, जिसका नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…