जब पुलवामा अटैक के बाद केक काटने से कर दिया था इनकार, क्या आज जन्मदिन मनाएंगे सचिन

Updated on 24-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर 51 साल के हो गए हैं। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस हर साल 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि, 51वें जन्मदिन से ठीक से दो दिन पहले 22 अप्रैल को देश में एक ऐसी घटना घट गई, जिसके कारण सचिन तेंदुलकर भी सदमे में हैं। सचिन के जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना में 26 निर्दोष टूरिस्टों ने अपनी जान गंवाई।
पहलगाम में हुई इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है। ऐसे में सवाल ये है कि देश जब इस दुख की घड़ी में है तो क्या सचिन तेंदुलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। बता दें कि सचिन देश के आइकन हैं। इससे पहले भी जब 2019 में पुलवामा अटैक हुआ था तो उन्होंने 24 फरवरी को अपने पहले वनडे इंटरनेशनल में दोहरे शतक की सालगिरह के मौके पर केक नहीं काटा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सचिन इस दुख की घड़ी में शायद अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट नहीं करें।
एयरफोर्स में ऑफिसर हैं सचिन तेंदुलकर
बता दें कि सचिन तेंदुलकर का भारतीय सेना से भी खास जुड़ाव है। सचिन तेंदुलकर भारतीय एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन के पद पर रहे हैं। उन्हें साल 2010 में ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक दी गई थी। सचिन भारत के पहले ऐसे नागरिक भी हैं जिन्हें बिना किसी एविएशन बैकग्राउंड के ग्रुप कैप्टन की रैंक मिली थी। सिर्फ इतना ही नहीं, सचिन ने सुखोई जैसे लड़ाकू विमान भी उड़ाया है।
पहलगाम अटैक पर सचिन ने क्या कहा?
पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की निर्मम हत्या पर सचिन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए दुखद हमलों से स्तब्ध और दुखी हूं। जिन्होंने भी इस हमले में अपनी जान गंवाई है उनका परिवार अभी अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे होंगे। भारत और पूरी दुनिया के लोग इस दुख के समय में उनके साथ है। मैं उन निर्दोष लोगों के लिए दुख प्रकट करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.