जब सचिन तेंदुलकर ने 3 गेंदों में ठोके 24 रन, न नो बॉल, न वाइड, फिर कैसे संभव हुआ ऐसा?

Updated on 26-06-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: 3 गेंदों में 24 रन वो भी बिना नो बॉल और वाइड के... दिमाग घूम गया ना, लेकिन यह सही है। ऐसा हुआ था। वो भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने किया था। अब आप कहेंगे कि लीगल बॉल पर तो अधिकतम 6 रन ही बन सकते हैं फिर ऐसा कैसे हुआ कि सचिन तेंदुलकर ने 3 गेंदों में 24 यानी औसतन हर गेंद पर 7.1 रन बने। दिमाग पर जोर मत डालिए। आइए हम बताते हैं कि यह कैसे संभव हुआ।

4 दिसंबर 2002 को क्राइस्टचर्च में खेली थी सचिन ने ऐतिहासिक पारी

दरअसल, सचिन ने ये कारनामा 2002/03 में भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान किया था। इस मैच की सचिन की पारी उनके करियर की सबसे खतरनाक पारियों में गिनी जाती है। खुद सचिन भी मानते हैं कि ये उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। यह मैच 4 दिसंबर 2002 को क्राइस्टचर्च मैदान पर खेला गया था और उन्होंने 27 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

मैच का नाम था- क्रिकेट मैक्स इंटरनेशनल

इस दौरे पर आईसीसी ने वनडे मैच को 10-10 ओवर की 2-2 पारियों में बांटकर इसे एक प्रयोग के तौर पर देखा था। प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या भी 11 की बजाय 12 रखी गई थी। इस मैच का नाम 'क्रिकेट मैक्स इंटरनेशनल' रखा गया। इस मैच में गेंदबाज के पीछे साइट स्क्रीन के सामने के क्षेत्र के एक हिस्से को 'मैक्स जोन' घोषित किया गया था। इस जोन में शॉट लगाने वालों को डबल रन मिलते थे यानी अगर किसी ने चौका मारा तो 4 की जगह 8 रन और छह रन तो 6 की जगह 12 रन मिलते थे।

इस तरह सचिन ने 3 गेंदों में ठोके 24 रन

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 123 रन बनाए। अब बारी आई भारत की। ओपनिंग पर उतरे मास्टर ब्लास्टर ने क्राइस्टचर्च में वैसा ही तूफान मचाया जैसा उन्होंने 1994 में पहली बार इसी मैदान पर टीम इंडिया के लिए ओपनर की भूमिका में महज 49 में 82 रन ठोककर बनाया था।

3 गेंदों में क्रमश: 8, 12 और 4 रन बनाए थे

सचिन ने महज 27 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान उन्होंने शॉट्स पर नियंत्रण का शानदार नजारा दिखाया। जब उन्होंने लगातार तीन गेंदों को मैक्स जोन में मारकर सभी को हैरान कर दिया। इन 3 गेंदों पर सचिन ने एक चौका, एक छक्का और 2 रन बनाए, लेकिन नियम के अनुसार उन्हें क्रमश: 8, 12 और 4 रन मिले। इस तरह वह लगातार 3 लीगल गेंदों पर 24 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।

ऐसा था मैच का रोमांच

सचिन की तूफानी पारी के बावजूद टीम इंडिया 21 रनों से मैच हार गई थी। कीवी टीम के 5 विकेट पर 123 रन के जवाब में टीम इंडिया ने सचिन की पारी से 5 विकेट पर 133 रन बनाए। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 118 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया जीत के लिए मिले 109 रनों के लक्ष्य के सामने 6 विकेट पर 87 रन बनाकर मैच हार गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.