शाहीन अफरीदी हुए चोटिल तो पीसीबी मैनेजमेंट और बाबर आजम को दानिश कनेरिया ने सुनाई खरी खोटी

Updated on 21-08-2022 06:51 PM
एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का चोटिल होना पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी। शाहीन अफरीदी के ताजा स्कैन और रिपोर्ट के बाद उन्हें चार से छह हफ्ते आराम की सलाह दी गई है। इसका मतलब यह हुआ है कि वह एशिया कप के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे। अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने का कसूरवार पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट के साथ बाबर आजम को ठहराया है। कनेरिया ने कहा कि टीम ने अफरीदी के वर्कलोड मैनेजमेंट का ध्यान नहीं रखा जिसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है।
दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा 'पीसीबी मैनेजमेंट की वजह से शाहीन अफरीदी की यह हालत हुई है। मैं एक साल से कह रहा था कि यह लड़का ब्रेक डाउन हो जाएगा और बड़े इवेंट में आकर ऐसा हुआ। क्या जरूरत थी अफरीदी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज खिलाने की, क्या जरूरत थी उन्हें फटाफट इतने सारे मैच खिलाने की। आप उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 सब खिला रहे हैं। आपने अफरीदी के अलावा कोई खिलाड़ी तैयार ही नहीं किया।'
एशिया कप 2022 के लिए हुआ सभी टीमों के स्क्वॉड का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल; मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शाहीन अफरीदी को चोटिल होने के बावजूद नीदरलैंड दौरे पर लेकर गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह टीम मैनेजमेंट उन पर पैनी नजर रखेगा और अगर वह फिट होते हैं तो उन्हें आखिरी वनडे में मौका दिया जाएगा। कनेरिया ने इस मामले पर कहा कि अफरीदी को नीदरलैंड ले जाने की जगह एनसीए में रखना चाहिए था।
उन्होंने कहा 'शाहीन शाह अफरीदी को लाहौर के एनसीए में रखते, वहां इतने कोच, ट्रेनर और फीजियो हैं। आप उन्हें इतना पैसा क्यों दे रहे हैं, शाहीन अफरीदी जैसे बड़े गेंदबाज की देखभाल के लिए। नीदरलैंड क्या आपको उनको घुमाने के लिए लेकर गए थे।'
कनेरिया ने आगे पाकिस्तान टीम की भारत से तुलना करते हुए कहा कि उन्होंने शाहीन अफरीदी का कोई रिप्लेसमेंट तैयार नहीं किया है क्योंकि वह एक ही टीम के साथ हर जगह खेलते हैं और युवाओं को मौका नहीं देते।
पाकिस्तानी पूर्व स्पिनर ने कहा '2021 वर्ल्ड कप के बाद भारत ने जितनी तैयारी की है उसके मुकाबले पाकिस्तान ने खाक कुछ तैयारी नहीं की है। पाकिस्तान ने एक टीम बनाई है वो है बाबर आजम की। अगर आज पाकिस्तान नामीबिया के खिलाफ खेलता है तो पाकिस्तान के कप्तान होंगे बाबर आजम, रिजवान और शाहीन अफरीदी भी उस टीम का हिस्सा होंगे। नामीबिया के सामने भी पाकिस्तान की पूरी टीम खेलेगी। अगर पाकिस्तान ओमान के खिलाफ भी खेलेंगे तो कप्तान बाबर आजम ही होंगे। युवा खिलाड़ियों को उनको मौका देना नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.