ऑस्ट्रेलिया में 'गाबा जीत' का हीरो हो गया था 'लापता', खूंखार बॉलिंग से ठोका T20 विश्व कप के लिए दावा

Updated on 30-11-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज पर सवाल खड़े किए हैं। हसी का मानना है कि विश्व कप के तुरंत बाद आयोजित किए जाने के कारण मौजूद पांच टी20 मैचों की सीरीज का महत्व कम हो गया। ऑस्ट्रेलिया की 19 नवंबर को अहमदाबाद में वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत पर जीत के चार दिन बाद इस सीरीज का आयोजन किया गया।

इन दोनों टीम ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में पहला टी20 मैच खेला था। हसी ने बुधवार को सेन रेडियो से कहा, 'मेरा मानना है कि इस टी20 सीरीज का महत्व कम कर दिया गया। इससे विश्व कप का महत्व कम नहीं हुआ लेकिन निश्चित तौर पर इस सीरीज का महत्व विश्व कप के कारण कम हो गया।' ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी गुवाहाटी में तीसरे टी20 मैच के बाद स्वदेश लौट रहे हैं और हसी का मानना है कि भारत के खिलाफ उतरने वाली यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है।

उन्होंने कहा, 'कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप की टीम में शामिल थे और उन्हें टी20 टीम में भी होना चाहिए था। वे या तो टेस्ट सीरीज की तैयारी करने या फिर विश्राम करने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। यह निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है जो भारत की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम का सामना कर रही है।'

हसी ने वर्तमान समय में अत्यधिक क्रिकेट खेले जाने पर भी नाखुशी जताई। उन्होंने कहा, 'यह आश्चर्यजनक है कि इतनी अधिक क्रिकेट खेली जा रही है। जितने भी टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं उन सभी में खेलना शारीरिक और मानसिक रूप से असंभव है।'

हसी ने कहा कि विश्व कप की शानदार सफलता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में अधिक वनडे को जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मेरा समर्थन बहुत कम लोग करें लेकिन मेरा मानना है कि वनडे क्रिकेट शानदार प्रारूप है। विश्व कप इसका शानदार उदाहरण है जिसमें अविश्वसनीय क्रिकेट खेली गई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.