'फोटोशूट हो गया तो कुर्सी पर बैठ जाइए' महिला विधायक पर ASP ने तंज कसा तो भड़क उठे MLA के पति

Updated on 16-09-2025 02:49 PM
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत रुदावल पुलिस थाने में धरने पर बैठ गई। उस समय हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया, जब वहां एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने विधायक को तंज भरे शब्दों में कह दिया कि यदि आपका फोटो शूट हो गया हो, तो कुर्सी पर बैठ जाइए। इससे नाराज विधायक के पति ऋषि बंसल और एएसपी के बीच तीखी बहस हो गई। विधायक के समर्थकों ने पुलिस के इस रैवये पर नाराजगी जताई।


एएसपी बोले- फोटोशूट हो गया तो कुर्सी पर बैठ जाइए

दरअसल, यह मामला एक पूर्व विधायक के लोगों पर बसई गांव में राजपूत समाज के लोगों पर हमला करने का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर राजपूत समाज में गहरा आक्रोश है। समाज के लोगों ने विधायक ऋतु बनावत से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी। राजपूत समाज का आरोप है कि पूर्व विधायक के दबाव में पुलिसकर्मियों ने हमारी महिलाओं के साथ मारपीट की है। इसके विरोध में विधायक रूद्रावल पुलिस थाने पहुंची, जहां धरना देकर बैठ गईं। उनके साथ उनके पति ऋषि बंसल भी थे। इस सूचना पर एएसपी हरिराम कुमावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने तंज भरे शब्दों में कहा कि यदि आपका फोटो शूट हो गया हो, तो कुर्सी पर बैठ जाइए।

एएसपी के तंज से नाराज हो गए विधायक के पति

एएसपी हरिराम कुमावत ने कहा कि फोटो शूट हो गया हो तो कुर्सी पर बैठ जाइए। यह सुनकर विधायक के पति ऋषि बंसल नाराज हो गए। उनकी एएसपी के साथ तीखी नोंक झोंक हो गई। इस दौरान विधायक बनावत ने महिलाओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम भी गिनाए, हालांकि पुलिस महिलाओं के साथ मारपीट से मना कर दिया। इस दौरान विधायक दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अड़ी हुई थी। बाद मेें जैसे तैसे कर मामला शांत किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.