जब आंकड़ों में हुई ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की तुलना तो जानें कौन पड़ा किस पर भारी

Updated on 22-09-2022 05:57 PM

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर इस समय सबसे अधिक चर्चा का विषय ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की जगह को लेकर चल रहा है। कई दिग्गज दिनेश कार्तिक को खिलाने के पक्ष में हैं क्योंकि वह इस समय अपने करियर की सबसे गजब फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं कुछ ऋषभ पंत के पक्ष में हैं क्योंकि ये विस्फोटक बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी पूरी करने के साथ पावर हिटिंग करना जानता है। एशिया कप से पहले ये दोनों खिलाड़ी एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेला करते थे। दरअसल, उस समय ना तो टीम में उप-कप्तान केएल राहुल थे और ना ही विराट कोहली, इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के बाद कोई एक विकेट कीपर ही टीम में जगह बना सकता है। ऐसे में पहले टी20 में कप्तान रोहित शर्मा ने पंत से ऊपर कार्तिक को मौका दिया। कप्तान के इस फैसले से वो पक्ष नराज हुआ जो पंत के सपोर्ट में था, अगर रोहित पंत को मौका देते तो कार्तिक के सपोर्टर नराज होते। 

इस दुविधा को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए कुछ आंकड़े लेकर आए हैं। आइए इन आंकड़ों की मदद से जानते हैं कि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत का इस साल का परफॉर्मेंस कैसा रहा है।

 ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टी20 क्रिकेट में इस साल लगभग बराबर मैच खेलने को मिले हैं। कार्तिक ने जहां 19 मैच में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है, वहीं पंत ने 17 मुकाबले खेले हैं। लेकिन कार्तिक को 19 में से सिर्फ 15 ही बार बल्लेबाजी का मौका मिला है क्योंकि वह टीम में फीनिशर का रोल अदा करते हैं, वहीं पंत ने 17 में से 16 बार बैटिंग की है।

अब दोनों खिलाड़ियों के रनों की बात करें तो कार्तिक के बल्ले से इस साल 19.90 की औसत से 199 रन निकले हैं, वहीं पंत ने 25.91 की औसत से 311 रन बनाए हैं। दोनों ने इस साल 1-1 अर्धशतक लगाया है। एक नजर स्ट्राइक रेट पर भी डालें तो यहां भी पंत कार्तिक से थोड़ा आगे दिखाई दे रहे हैं। पंत का स्ट्राइक रेट 2022 में 133.47 का रहा है, वहीं कार्तिक ने 132.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

इन आंकड़ों को देकर यही लगता है कि ऋषभ पंत दिनेश कार्तिक से एक कदम आगे हैं। अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें कार्तिक से ऊपर मौका देती है तो पंत मिडिल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी पूरी करने के साथ फीनिशर का रोल भी निभा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.