तुर्की ने जिद छोड़ी तो साफ हुआ फिनलैंड, स्वीडन के नाटो में शामिल होने का रास्ता

Updated on 29-06-2022 10:49 PM

अंकारा यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की घेराबंदी में जुटे अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो देशों को बड़ी सफलता मिली है। तुर्की ने फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने का िरोध करना बंद कर दिया है। इससे अब रूस के इन दोनों ही पड़ोसी देशों के नाटो में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। फिनलैंड, स्वीडन और तुर्की तीनों ही इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे एक-दूसरे की सुरक्षा की रक्षा करेंगे। इसके साथ तुर्की की ओर से पिछले कई सप्ताह से चला रहा ड्रामा अब खत् हो गया है।


फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने से उत्तरी यूरोप में अब रूस की टेंशन बढ़ जाएगी। फिनलैंड, स्वीडन और तुर्की के बीच यह सहमति स्पेन के मैड्रिड शहर में होने जा रही शिखर बैठक से ठीक पहले बनी है। इस शिखर बैठक में नाटो के 30 सदस् देश रूस के खिलाफ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे। तुर्की के जिद छोड़ने सम्मेलन में पैदा होने वाली शर्मनाक स्थिति से यह सैन् संगठन बच गया है।
तुर्की के वीटो हटा लेने से अब फिनलैंड और स्वीडन दोनों ही नाटो में शामिल होने के आवेदन को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही अब दशकों बाद यूरोप की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। फिनलैंड और स्वीडन दोनों ही देश लंबे समय से न्यूट्रल थे, लेकिन यूक्रेन जंग के बीच अब इन्होंने अपना इरादा बदल दिया है और वे अब नाटो की सुरक्षा चाहते हैं।


नाटो महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग और तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस समझौते की पुष्टि की है। यह सहमति तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन, स्वीडन की पीएम मागडालेना एंडर्सन और फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्तो के बीच बैठक के बाद बनी है। तीनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक स्वीडन तुर्की के प्रत्यर्पण के आवेदन पर काम तेज करेगा। साथ ही स्वीडन और फिनलैंड दोनों ही अपने कानून को संशोधित करेंगे ताकि तुर्की के लिए खतरा बने लोगों के प्रति कड़ा रवैया अपनाया जा सके। यही नहीं स्वीडन और फिनलैंड तुर्की को हथियार बेचने पर लगे अपने प्रतिबंधों को हटा लेंगे।


तुर्की ने आरोप लगाया था कि स्वीडन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) को शरण दे रहा है। पीकेके ने तुर्की सरकार के खिलाफ सन 1984 में हथियार उठा लिया था। तुर्की ने दावा किया है कि फिनलैंड और स्वीडन पीकेके के खिलाफ पूरा सहयोग करेंगे। इस बीच जी7 के नेता जर्मनी में आयोजित शिखर सम्मेलन में पहुंचे।

 इस दौरान इन नेताओं ने यूक्रेन को वित्तीय, मानवीय, सैन्य और राजनयिक सहायता प्रदान करना जारी रखने और युद्धग्रस्त राष्ट्र के साथ तब तक खड़े रहने का वादा कियाश, जब तक कि वह रूस द्वारा लगातार हो रहे आक्रमण का सामना कर रहा है। सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में नेताओं ने कहा किजी-7 यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़ा है। सरकार और वहां के लोग देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा और लोकतांत्रिक भविष्य के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में हम उनके साथ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.