उदित नारायण के बेटे आदित्य इस अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखे तो यूजर्स बोले- काम ऐसा करो कि बेटे को मुंह ढकना पड़े!
Updated on
08-02-2025 03:04 PM
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण बीते दिनों चर्चा में रहे। उन्होंने अपने लाइव कॉन्सर्ट में कुछ फीमेल फैंस को लिप किस कर लिया, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई। अब उनके बेटे आदित्य नारायण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो मास्क, चश्मे और टोपी से अपने पूरे चेहरे को छिपाए नजर आए, जिस पर यूजर्स ने जमकर चुटकी ली।
Aditya Narayan को मुंबई एयरपोर्ट पर 8 फरवरी को देखा गया। उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहना था, लेकिन चेहरे पर मास्क और चश्मा भी पहना हुआ था। सिर पर विंटर वाली टोपी लगाए हुए थे, जबकि मुंबई में ठंड ना के बराबर है। इस पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उन्होंने पपाराजी से बात नहीं की। सिर्फ थंब्स अप का साइन दिखाया और अंदर चले गए।
यूजर्स का रिएक्शन
आदित्य को देख एक यूजर ने लिखा, 'काम ऐसा करो कि बेटे को भी मुंह ढक के निकलना पड़े।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'पापा के किस का परिणाम।' एक और यूजर लिखते हैं, 'पापा किस करता है और बेटा मारता है लोगों को।' एक और ने लिखा, 'बाप बेटे से आगे है नाम रोशन करने में।'
उदित नारायण की हुई आलोचना
69 साल के उदित नारायण उस वक्त निशाने पर आ गए, जब उन्होंने अपने लाइव शो में सेल्फी खिंचवा रहीं फीमेल फैन को किस करना शुरू कर दिया। एक-दो फैंस को उन्होंने लिप किस किया। उनकी इस हरकत को देख सभी सन्न रह गए थे। इसके बाद कोई उनकी तुलना 'इमरान हाशमी' से करने लगा तो किसी ने उन्हें 'ठरकी' कहा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…