भारत-कनाडा के बीच कब ठीक होंगे रिश्‍ते, वीजा प्रतिबंधों में ढील के बाद भी तनाव, टेंशन में विशेषज्ञ

Updated on 06-11-2023 01:19 PM
ओटावा: भारत की तरफ से पिछले दिनों कनाडा के लिए कुछ श्रेणी में वीजा फिर से जारी करने का आदेश दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्‍ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। अधिकारियों और विशेषज्ञों की मानें तो कनाडा के नागरिकों पर कुछ वीजा प्रतिबंधों को कम करने का फैसला भारत का एक हैरान करने वाला कदम था। लेकिन इसके बावजूद भारत और कनाडा के बीच बिगड़े राजनयिक संबंधों को सुधारना एक लंबी प्रक्रिया होगी। उनकी मानें तो दोनों देशों ने 18 सितंबर के बाद जो रुख अपनाया वह सीमा के परे था और इसकी कल्‍पना कभी किसी ने नहीं की थी।

सुधार की उम्‍मीदें बढ़ीं लेकिन...
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर को संसद में कहा था कि खालिस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या में भारतीय एजेंट्स शामिल थे। इसके बाद भारत ने नाराजगी जताते हुए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया था। इसके कुछ हफ्ते बाद वीजा सेवाओं को आंशिक रूप से बहाल किया गया है। भारत ने ट्रूडो के आरोपों का मजबूती के साथ खंडन भी किया। लेकिन तब तक संबंध तनावपूर्ण हो चुके थे। दोनों देशों के बीच दशकों के बाद रिश्‍ते इतने खराब हुए हैं। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दोनों देशों के अधिकारियों और विशेषज्ञों के हवाले से लिखा है कि वीजा पर भारत की छूट से संबंधों में सुधार की कुछ उम्मीदें बढ़ गई हैं। लेकिन यह कोई सफलता नहीं है, क्योंकि किसी भी पक्ष के पास सामान्य स्थिति में वापसी के लिए ज्यादा कोई बहुत ज्‍यादा प्रोत्‍साहित करने वाले विकल्‍प नहीं हैं।

गहरे संकट में हैं रिश्‍ते
उनका कहना है कि न तो भारत और न ही कनाडा ने संबंधों को जल्‍द सामान्‍य करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए हैं। अमेरिका के वॉशिंगटन में स्थित विल्‍सन सेंटर के साउथ एशिया इंस्‍टीट्यूट के डायरेक्‍टर माइकल कुगलमैन की मानें तो दोनों देशों के रिश्‍ते गहरे संकट में हैं और शायद अब सबसे ज्‍यादा खराब हैं। उनका कहना है कि हर पक्ष चाहता है कि संकट नियंत्रण से बाहर न हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस संकट को सुलझाने के लिए मजबूत प्रयास किए जा रहे हों। साल 2020 से 2022 तक कनाडा में भारत के राजदूत के तौर पर तैनात रहे अजय बिसारिया ने कहा है कि रिश्‍ते इस समय 'डिएस्‍कलेशन' के दौर में हैं और 'शांत कूटनीति' के तहत इन कोशिशों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कनाडा बोला, भारत के साथ लंबे रिश्‍ते
भारत और कनाडा के अधिकारियों की मानें तो भारत सरकार की तरफ से जब वीजा प्रतिबंध लगाए गए तो उन हजारों भारतीयों और कनाडा के नागरिकों के लिए बड़ी मुसीबत पैदा हो गई जो कनाडा में रहते हैं या फिर वहां पर पढ़ाई के लिए जाते हैं। कनाडा के विदेश मंत्रालय ने 30 अक्टूबर को विदेश मंत्री मेलानी जोली की टिप्पणी की तरफ इशारा किया।जोली ने कहा था, 'जब भारत की बात आती है तो हम दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ सोचते हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है जो दशकों तक चला है और हम सभी जानते हैं कि हमारे देश के लोगों के बीच बहुत मजबूत संबंध हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.