जब जिंदा अमर उपाध्याय की मौत का मातम मनाने सफेद साड़ी में घर पहुंच गईं महिलाएं, एक्टर ने बयां किया था मंजर

Updated on 23-07-2025 01:52 PM
एकता कपूर का हिट टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सबसे ज्यादा देखे गए टीवी शोज में से एक था। इसने कई रिकॉर्ड बनाए थे। यह साल 2000 से 2008 तक एशिया में सबसे ज्यादा देखे गए टीवी शोज में से एक रहा। दर्शकों ने तुलसी विरानी और मिहिर की जोड़ी को इतना प्यार दिया कि जब एक एपिसोड में मिहिर की मौत दिखाई गई तो दर्शकों ने बालाजी के ऑफिस के बाहर हंगामा शुरू कर दिया था और मेकर्स को गालियां बकनी शुरू कर दी थीं। मेकर्स के फोन घनघनाने लगे थे। हद तो तब हो गई थी जब मिहिर का रोल निभाने वाले अमर उपाध्याय के घर औरतें सफेद साड़ी पहनकर मातम मनाने पहुंच गई थीं।

अमर उपाध्याय 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर के रोल से घर-घर मशहूर हो गए थे। इसीलिए जब मिहिर की मौत दिखाई गई तो अमर उपाध्याय को ढेरों चिट्ठियां और ई-मेल मिले, जिसमें लोग उनकी यानी मिहिर की मौत का मातम मना रहे थे। औरतें सफेद साड़ी में मातम मनाने उनके घर पहुंच गई थीं।

अमर उपाध्याय के घर सफेद साड़ी में पहुंची औरतें, मां ने भगाया

अमर उपाध्याय ने 'एबीपी लाइव' को बताया था, 'डोर बेल बजी तो मैं उठा। मैंने देखा कि 15-20 औरतें मेरे घर के बाहर खड़ी हैं। सभी सफेद साड़ी में थीं। जैसे ही उन्होंने मुझे देखा, तो उन्हें शॉक लगा। मेरी मां ने उनसे सवाल पूछा तो बोलीं कि वो मिहिर की मौत का मातम मनाने आई हैं। मेरी मां को गुस्सा आ गया। उन्होंने उन औरतों को डांटकर भगा दिया।'

अमर उपाध्याय ने सुनाया मिहिर की मौत वाले सीन के बाद का मंजर

अमर उपाध्याय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की मौत के बाद हुए हंगामे का भी वाकया सुनाया था। अमर के मुताबिक, उन्हें रात के 2 बजे एकता के ऑफिस जाकर फोन पर लोगों को समझाना पड़ा था कि वह जिंदा हैं। अमर उपाध्याय ने बताया था, 'एकता ने मिहिर की मौत वाले पूरे एपिसोड को इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था कि जब आखिरकार मौत वाला सीन दिखाया गया, तो हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। जब यह एपिसोड पहली बार टेलिकास्ट हुआ, मुझे याद है कि मेरी मां इसे देखकर रो रही थीं। मैं सोच रहा था कि मैं जिंदा हूं मां और आपके बगल में बैठा हूं।'

अमर उपाध्याय को समझाना पड़ा- मैं जिंदा हूं, मेरा किरदार मरा है

अमर उपाध्याय ने आगे बताया, 'देर रात मुझे बालाजी टेलीफिल्म्स से फोन आया कि उनके ईमेल सर्वर क्रैश हो गए हैं और टेलीफोन लाइनें जाम हो गई हैं क्योंकि मिहिर की मौत पर भारी हंगामा हो रहा है। मैं रात के दो बजे उनके दफ्तर गया। मैंने फोन कॉल्स अटेंड किए और लोगों को भरोसा दिलाया कि मैं जिंदा हूं और सिर्फ मेरा किरदार ही मरा है। अगले दो दिन इसी में गुजर गए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.