पेरिस जीत लेने की तैयारी में कहां है भारत? इन सितारों पर इतने करोड़ों का लगाया है दांव

Updated on 19-06-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: टोक्यो ओलिंपिक में रेकॉर्ड तोड़ परिणामों के बाद भारत को पेरिस ओलिंपिक 2024 की मेडल लिस्ट में दोहरे अंकों की उम्मीद है। इसके लिए कई भारतीय खिलाड़ी विदेशी ट्रेनिंग कैंपों में जी-जान से जुटे हैं। सरकार ने इन एथलीटों को पेरिस के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट भी जारी किया है। ओलिंपिक सेल, टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम के जरिए एथलीटों को बेहतरीन विदेशी अनुभव देने के लिए 17.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
देखते हैं कि देश के लिए कौन कहां पसीना बहा रहा है:

1) नीरज चोपड़ा ( साउथ अफ्रीका, फिनलैंड, जर्मनी, तुर्किये) 48.76 लाख खर्च 176 दिनों में
ट्रैक रेकॉर्ड
2021 में तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल
2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप सिल्वर मेडल ।
2) पीवी सिंधु (जर्मनी) 26.60 लाख खर्च/ 36 दिन
ट्रैक रेकॉर्ड

ओलंपिक और BWF सर्किट में मेडल
2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल
3) मीराबाई चानू (सेट लुईस अमेरिका) 42.54 लाख खर्च / 65 दिन
4) रोहन बोपन्ना (अमेरिका, मोनाको, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन) 1.03 करोड़ खर्च 181 दिन
ट्रैक रेकॉर्ड

दो ग्रैंड स्लैम खिताब।
2012 और 2016 के ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व।
5) निशद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु (चुला विस्ता, अमेरिका) 39.83 लाख खर्च 75 दिन शरथ कमल
भारत की उम्मीद

  • नीरज चोपड़ा-जैवलिन थ्रो
  • अदिति अशोक-गोल्फ
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी चिराग शेट्टी- बैडमिंटन
  • निखत जरीन-बॉक्सिंग
  • पीवी सिंधु-बैडमिंटन
  • लवलीना बोरगोहेन- बॉक्सिंग
  • पुरुष हॉकी टीम

पेरिस ओलिंपिक से पहले फॉर्म में दिखे नीरज चोपड़ा

पेरिस ओलिंपिक 2024 से पहले भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में भाग लिया, जिसमें नीरज ने अपने प्रदर्शन से फिर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इस इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता। हालांकि नीरज चोपड़ा 90 मीटर का तो थ्रो नहीं फेंक पाए। लेकिन उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 85.97 मीटर का थ्रो फेंका, जिससे उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.