भारत लौटते समय वाघा बॉर्डर पर अंजू ने पाकिस्तान के बारे में कहीं बड़ी-बड़ी बातें, सुनकर दुआ देने लगा पाकिस्तानी

Updated on 30-11-2023 01:35 PM
इस्लामाबाद: अंजू बुधवार को वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान के लाहौर से भारत के अमृतसर शहर में आईं। पाकिस्तान से रवाना होने से पहले अंजू ने पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के लोगों के साथ बातचीत में कहा कि यहां रहने के दौरान उनको बहुत सम्मान मिला। इतने महीनों में कभी उनको ऐसा नहीं लगा कि वो किसी परेशानी में हैं। यहां कभी भी मुझे किसी चीज की कोई कमी महसूस नहीं हुई। मैं इस चीज से बहुत खुश हूं कि यहां मुझे अपनेपन के साथ रखा गया। पाक स्टार ग्रुप ने खासतौर से मेरी बहुत हेल्प की। इस पर एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि आप इंडिया जाएं या दुनिया की किसी भी कंट्री में जाएं। हमे मत भूलिएगा, हम आगे भी आपके साथ बातचीत करते रहेंगे। इस पर अंजू ने कहा कि वो कतई पाकिस्तान को नहीं भूलेंगी।

इस साल जुलाई में अंजू पर्यटक वीजा पर पाकिस्तान चली गई थीं। दो बच्चों की मां अंजू से राजस्थान में रहने वाले उनके परिवार ने सपंर्क किया तो पता चला कि वह पाकिस्तान में हैं। अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्ला से मिलने आई हैं। जिनसे उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद तो अंजू भारत और पाकिस्तान की मीडिया में छा गईं। करीब पांच महीने पाकिस्तान में बिताने के बाद अब वह अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई हैं।

पाकिस्तान जाकर कर ली थी शादी, बच्चों के लिए लौटीं

पाकिस्तान में अंजू ने नसरुल्ला से शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अंजू ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था। कुछ समय पहले अंजू ने कहा था कि उसको अपने बच्चों की याद सता रही है। ऐसे में वह अपने बच्चों को लिए वीजा को और नहीं बढ़वाएंगी और भारत लौटेंगी। नसरुल्ला ने भी कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए परेशान हैं तो ऐसे में उनका भारत जाना बेहतर है। अंजू के इससे पहले अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भारत लौटने की खबर आई थी लेकिन दस्तावेजी प्रक्रिया में समय लग जाने की वजह से उनके भारत लौटने में देर हुई।

अंजू की शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी और उनकी एक बेटी और एक बेटा है। अंजू की अपने पति अरविंद से भी अनबन की बात सामने आई थी। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं है कि अंजू अपने पति अरविंद के पास जाएगी या पिता के पास जाएगी। अंजू के दोनों बच्चे फिलहाल अपने पिता के पास हैं। अंजू के पिता और पति दोनों ही उससे रिश्ता ना रखने की बात कह चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.