जहां गांव तोड़ रहा था 'दम' वहां डॉक्टर कपल ने फूंकी नई जान, पढ़िए स्टेथोस्कोप से स्टार्टअप तक की रोचक कहानी

Updated on 19-12-2025 12:52 PM
नई दिल्‍ली: तमिलनाडु के दूरदराज के इलाके सिट्टीलिंगी घाटी में डॉ. रेगी जॉर्ज और डॉ. ललिता रेगी ने 'सोशल मेडिसिन' का ऐसा मॉडल पेश किया है, जो केवल दवाओं तक सीमित नहीं है। 1993 में एक छोटी सी झोपड़ी से स्वास्थ्य सेवा शुरू करने वाले इस जोड़े ने महसूस किया कि बीमारी का असली कारण गरीबी, कर्ज और कुपोषण है। उन्होंने इलाज के साथ खुद खेती और रोजगार के काम में उतरने का फैसला किया। जैविक खेती और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया। आज उनकी यह पहल 4 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाले सफल वेंचर में तब्‍दील हो चुकी है। इसने न केवल शिशु मृत्यु दर को कम किया, बल्कि ग्रामीणों को कर्जमुक्त कर पलायन भी रोक दिया है। आइए, यहां डॉ. रेगी जॉर्ज और डॉ. ललिता रेगी की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

अस्पताल से आर्थिक बदलाव की नींव

यह कहानी 1993 में शुरू हुई जब डॉ. रेगी और डॉ. ललिता ने दूरदराज के आदिवासी क्षेत्र सिट्टीलिंगी को अपनी कर्मभूमि चुना। वहां स्वास्थ्य सुविधाएं शून्य थीं। शिशु मृत्यु दर 150 (प्रति 1000) थी। उन्होंने स्थानीय महिलाओं को ही नर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षित किया। आज वह छोटा सा प्रयास 35 बेड के आधुनिक अस्पताल में बदल चुका है, जहां पिछले 20 वर्षों में एक भी प्रसवकालीन मृत्यु दर्ज नहीं हुई। लेकिन, डॉक्टरों ने पाया कि असल समस्या अस्पताल के बाहर थी। किसानों का कर्ज, कुपोषण और काम की तलाश में शहरों की ओर पलायन।

जैविक खेती और 'SOFA' का उदय

बीमारी की जड़ों को काटने के लिए डॉक्टरों ने 2003 में पदयात्रा की। पाया कि रासायनिक खेती ने किसानों को कर्जदार बना दिया है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती यानी ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए प्रेरित किया। 2005 में मात्र 4 किसानों के साथ शुरू हुआ 'सिट्टीलिंगी ऑर्गेनिक फार्मर्स एसोसिएशन' (SOFA) आज 700 किसानों की कंपनी है। इसका टर्नओवर 3 करोड़ रुपये है। उन्होंने बिचौलियों को खत्म कर सीधे बाजार से संपर्क साधा, जिससे किसानों की आय बढ़ी और वे कर्ज के चंगुल से बाहर निकल आए।

लोकल प्रोसेसिंग से जीती जंग

स्वास्थ्य को आर्थिक लाभ से जोड़ने के लिए SOFA ने घाटी में ही मिलेट (बाजरा) प्रोसेसिंग केंद्र स्थापित किया। अब ग्रामीण राशन के पॉलिश चावल के बजाय खुद के उगाए पोषक अनाज खा रहे हैं। इससे महिलाओं और बच्चों में एनीमिया और कुपोषण की समस्या कम हुई है। सौर ऊर्जा से चलने वाली मशीनों के जरिए अब वहां तेल, शहद और साबुन जैसे उत्पाद भी तैयार होते हैं। 'खेत से थाली तक' के इस मॉडल ने यह सुनिश्चित किया कि किसान अपनी उपज का एक हिस्सा खुद के उपभोग के लिए रखें, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

भविष्‍य की बड़ी है योजना

खेती के साथ महिलाओं के लिए 'पोरगई' (लंबाडी बोली में जिसका अर्थ है 'गर्व') नाम की हस्तशिल्प इकाई बनाई गई। आज 60 से अधिक महिलाएं कढ़ाई और सिलाई के जरिए 1 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर रही हैं। डॉक्टरों का यह 'सिट्टीलिंगी मॉडल' साबित करता है कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पताल की दीवारों के भीतर नहीं, बल्कि मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बेहतर जीवन स्तर में बसती है। अब यह टीम कलरायण पहाड़ियों में एक बड़ा अस्पताल बनाकर इस मॉडल को और विस्तार देने की तैयारी में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.