व्हाइट हाउस के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार एंथनी फॉउची भी आए कोरोना की चपेट में, हुए आइसोलेट

Updated on 16-06-2022 09:36 PM

वॉशिंगटन महामारी कोरोना के वायरस से अमेरिका का अभी भी पीछा नहीं छूट रहा है। अब व्हाइट हाउस के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर एंथनी फॉउची बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह जानकारी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के जरिये दी गई है।

प्रेस रिलीज के मुताबिक डॉ. एंथनी फुल वैक्सीनेटेड थे और दो बार बूस्टर डोज भी ले चुके थे फिर भी वह कोरोना के चपेट में गए। हालांकि अभी वह कोरोना के हल्के लक्षणों से गुजर रहे हैं। डॉ. एंथनी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। डॉ. एंथनी पिछले कुछ समय से राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ-साथ किसी भी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के संपर्क में नहीं थे। डॉ. फॉउची जब तक कोरोना निगेटिव नहीं हो जाते तब तक कोविड गाइडलाइन का पालन करेंगे।


डॉ. फॉउची रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के कोरोना दिशानिर्देशों और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करेंगे और वहीं कोरोना से ठीक होने के बाद ही काम पर वापस लौट पाएंगे। बता दें कि इससे पूर्व डॉ. फॉउची ने संकेत दिया था कि यूएस में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के साथ लड़ाई के लिए चौथी खुराक देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही यह भी कहा था कि बूस्टर डोज उम्र पर आधारित हो सकता है। प्रेस वार्ता के दौरान तीसरी खुराक से अधिक डोज की आवश्यकता दिखाने वाले डेटा पर पत्रकारों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक ऐसा मुद्दा है जिसका बहुत बारीकी से पालन किया गया है।


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार ने कहा कि नवंबर में पहली बार कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता चलने के बाद से दुनिया भर में आधे मिलियन लोग कोविड-19 से मर चुके हैं। बता दें कि इससे पूर्व अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव जेवियर बेसेरा सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वह एक महीने में दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबाकि बेसेरा ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटों में एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.