कौन हैं राजीव मिश्रा और दलजीत सिंह? जो बिहार कैडर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए

Updated on 31-01-2026 12:42 PM
पटना: बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवा देंगे। बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के मुताबिक, आईजी दलजीत सिंह और डीआईजी राजीव मिश्रा अब केंद्र सरकार के तहत अपनी सेवाएं देंगे। आईजी दलजीत सिंह को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजीव मिश्रा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। आइए जानते हैं दोनों अधिकारियों के बारे में...

कौन हैं IPS दलजीत सिंह, जो संभालेंगे BSF में IG का पद

वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह को बीएसएफ में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले दलजीत सिंह बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए केंद्र ने उन्हें देश की सीमाओं की सुरक्षा का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.