डब्ल्यूएचओ ने कोरोना म्युटेशन बी.1.621 वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट घोषित ‎किया

Updated on 05-09-2021 07:58 PM
जिनेवा  । कोरोना वायरस के नए म्युटेशन बी.1.621 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। श्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस के नए वेरिएंट बी.1.621 को मॉनिटर कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने इसे वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट घोषित किया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस नए वेरिएंट से कोरोना वैक्सीन का असर कम होने का खतरा है।वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट का मतलब है कि इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न के रूप में क्लासिफाइड करने से पहले इसकी प्रकृति और संक्रामकता शक्ति की निगरानी होगी।
पिछले दिनों डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि कोरोना का बी.1.617 वैरिएंट पहली बार भारत में पिछले साल दिसंबर में पाया गया था।यह वेरिएंट वायरस के ओरिजिनल वेरिएंट की तुलना में अधिक आसानी से फैल रहा है।कोरोना पर काम कर रही डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक मारिया वान केरकोव ने कहा था कि कोरोना का बी 1.617 वेरिएंट का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसकी जानकारी उपलब्ध हैं।डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत के बी.1.617 वेरिएंट वायरस की संक्रमण क्षमता बहुत ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वेरिएंट में ऐसे म्यूटेशन हैं जो कोरोना के खिलाफ टीका लगवाने के बाद भी शरीर में अटैक कर सकता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जोर देकर कहा कि इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए और स्टडी की जरूरत है।
बुलेटिन में कहा गया है कि नए वायरस म्यूटेशन के उभरने से व्यापक चिंता बनी है, क्योंकि संक्रमण दर फिर से विश्व स्तर पर बढ़ रहा है।यह अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण के कारण बढ़ रहे हैं।विशेष रूप से असंक्रमित के बीच और उन क्षेत्रों में जहां एंटी-वायरस उपायों में ढील दी गई है। बता दें ‎कि कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के लिए भारत समेत दुनियाभर में वैक्सीनेशनका काम जारी है। कोरोना भी अपने  नए-नए रंग रुप में लौट कर आ रहा है और मानव जा‎ति के ‎लिए खतरा बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.