मंकीपॉक्स वायरस का नया नाम तलाशने की कवायद में जुटा डब्ल्यूएचओ

Updated on 17-06-2022 08:30 PM

जिनेवा कोरोना वायरस के बाद मंकीपॉक्स वायरस ने दुनिया में दहशत फैला दी है। मई में पहली बार मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद से ये खतरनाक वायरस 30 देशों में फैल चुका है। ऐसे समय में जब मंकीपॉक्स के कारण पूरी दुनिया में चिंता बढ़ती जा रही है, इस वायरस के लिए जल्द ही एक नए नाम की उम्मीद की जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह मंकीपॉक्स का नाम बदलने के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा कर रहा है। मंकीपॉक्स का प्रकोप ऐसे समय में फैल रहा है जब दुनिया को अभी तक कोरोनावायरस से ही पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी है।


मंकीपॉक्स का नाम बदलने की जरूरत इसलिए महसूस की जा रही है क्योंकि मई से पहले तक ये वायरस काफी हद तक अफ्रीकी देशों तक ही सीमित था। ये एक बड़ा कारण है कि अब तक मंकीपॉक्स को भेदभाव से जोड़कर देखा गया है। अब मंकीपॉक्स यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल गया है। खबर के मुताबिक डब्ल्यूएचओ अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा है कि इसका प्रकोप कैसे हुआ। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ मंकीपॉक्स वायरस के नाम और इससे होने वाली बीमारी के नाम को बदलने पर काम कर रहा है। नए नामों के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी।


अब तक 30 से अधिक ऐसे देशों में मंकीपॉक्स के मामले दर्ज किए गए हैं जहां पहले इस वायरस को नहीं पाया गया था। ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 1,900 तक पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर मामले यूरोप के हैं। डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, ग्रीस, इटली, आयरलैंड, इटली, पोलैंड, पुर्तगाल और रोमानिया में मंकीपॉक्स के मामले पाए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया, यूएई और इज़राइल ने भी मंकीपॉक्स के मामले दर्ज किए हैं। 14 जून तक केवल ब्रिटेन में ही मंकीपॉक्स के 524 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.