मार मारकर भर्ता बनाया... इससे बड़ा बेरहम बल्लेबाज कौन? 19 गेंदों में उड़ाए इतने चौके-छक्के, बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
Updated on
14-04-2025 04:09 PM
नई दिल्ली: जहां एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। वहीं पाकिस्तान में भी इस वक्त पीएसएल चल रहा है। 11 अप्रैल से ही पाकिस्तान सुपर लीग का नया सीजन शुरू हुआ है। ऐसे में बीते रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच सीजन का चौथा मुकाबला खेला गया। लाहौर ने यह मैच एकतरफा जीत लिया। उन्होंने क्वेटा को 79 रन के बड़े मार्जिन से हराया। कभी आईपीएल खेलने वाले सैम बिलिंग्स अब पीएसएल में धूम मचा रहे हैं। उन्होंने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए अपनी तूफानी बैटिंग से एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है।
सैम बिलिंग्स ने 19 गेंद में ठोकी फिफ्टी
33 साल के इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 19 गेंद में फिफ्टी ठोक डाली। 263 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए बिलिंग्स ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाए। अपनी इस आतिशी पारी के चलते बिलिंग्स ने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज उमर अकमल का भी रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।
बिलिंग्स ने तोड़ा उमर अकमल का रिकॉर्ड
बिलिंग्स ने19 गेंदों में अर्धशतक बनाकर PSL के इतिहास में लाहौर कलंदर्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उमर अकमल के नाम था, जिन्होंने 2016 में लीग के पहले सीजन में 22 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कप्तान सऊद शकील ने लाहौर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में लाहौर कलंदर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बना डाले। 220 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए क्वेटा की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गई और वह 16.2 ओवर में 140 रन पर ही ऑल आउट हो गए।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…