1.20 करोड़ रुपए की डील कर RPSC सदस्य बना बाबूलाल कटारा कौन, ED की चार्जशीट में खुला राज

Updated on 30-12-2025 01:34 PM
जयपुर: अप्रैल 2023 से जेल में बंद बाबूलाल कटारा पर प्रतियोगिता परीक्षाओं के कई पेपर लीक करने के आरोप हैं। मामले की जांच एसओजी के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी की। ईडी की चार्जशीट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चार्जशीट के मुताबिक राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य बनने के लिए बाबूलाल कटारा ने 1.20 करोड़ रुपए में डील की थी। यानी वह एक करोड़ से ज्यादा रुपए देकर आरपीएससी का सदस्य बना था और बाद में पेपर लीक करके अभ्यर्थियों से वसूली करने लगा।

यह लिखा है ईडी की चार्जशीट में


ईडी की चार्जशीट के मुताबिक बाबूलाल कटारा ने यह स्वीकार किया कि आरपीएससी सदस्य बनने के लिए उसने डूंगरपुर के तत्कालीन जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया से 1.20 करोड़ रुपए में डील की थी। डील के बाद जब कटारा को आरपीएससी का सदस्य नियुक्त किया गया तो बाद में खोड़निया के निकट सहयोगी अशोक जैन को दो बार में 40 लाख रुपए भी दिए थे। ईडी की ओर से चार्जशीट में दर्ज किए गए बयानों के अनुसार अशोक जैन को दी गई 40 लाख रुपए की रकम वही है जो कटारा ने अभ्यर्थियों से इंटरव्यू में चयन के बदले ली थी।

आरोप बेबुनियाद - खोड़निया


पेपर लीक मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के ठिकानों पर भी सर्च की थी। सर्च के दौरान 24 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की थी। अब इस मामले में कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया का नाम सामने आने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खोड़निया ने कहा कि बाबूलाल कटारा ने उनका नाम क्यों लिया। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। खोड़निया का कहना है कि आरपीएससी सदस्य बनाने के लिए उन्होंने कटारा के नाम की सिफारिश नहीं की थी। जो रुपए ईडी ने जब्त किए थे, वे वापस रिलीज करा लिए गए हैं। वह मामला अब साफ हो चुका है कि उनका कटारा से कोई लेना देना नहीं था।
अप्रैल 2023 से जेल में बंद हैं कटाराबाबूलाल कटारा डूंगरपुर जिले का रहने वाला है। वह पहले सरकारी शिक्षक था। बाद में वे अर्थशास्त्र के व्याख्याता बन गए। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश पर कटारा को अक्टूबर 2020 में आरपीएससी का सदस्य बनाया गया। अप्रैल 203 में पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी हुई। पहले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने में नाम सामने आया और बाद में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में भी नाम सामने आया। साथ ही कई अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में अच्छे नंबर देने के बदले लाखों रुपए वसूलने की जानकारी भी सामने आई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सदस्य पद से निलंबित कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद से अब तक वे जेल में ही है। हालांकि उन्हें अभी तक आरपीएससी के सदस्य पद से बर्खास्त नहीं किया जा सका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.