'धुरंधर 2' की यालीना रियल लाइफ में कौन, जिन्हें उजैर बलोच के गैंगस्टर से था प्यार! पिता ने भेज दिया था कुवैत

Updated on 24-03-2026 02:23 PM
'धुरंधर 2' की कहानी इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े धुरंधरों का सिर नतमस्तक कर चुकी है। हर कोई इस फिल्म को देखकर हैरान है जिस तरह से फिल्म में कहानियां बुनी गई हैं। इस फिल्म में रियल लाइफ में घटी घटनाओं का इनपुट लेते हुए कुछ काल्पनिक कहानियां बुनी गई हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म के लगभग सभी किरदारों को लेकर दर्शकों में गजब की हलचल मची दिख रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का निभाया है जो कुछ गुमनाम अपराधियों से प्रेरित माना जा रहा है। वहीं फिल्म में रणवीर की प्रेमिका का किरदार निभा रहीं सारा अर्जुन के यालीना जमाली वाले किरदार पर भी सबकी निगाहें थमी हैं।

वैसे तो सारा अर्जुन के इस किरदार को लेकर मेकर्स की ओर से किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये किरदार माहीन गबोल से प्रेरित हो सकता है। बताया जाता है कि माहीन गबोल, पाकिस्तान के एक बड़े राजनेता नबील गबोल की बेटी हैं। रियल लाइफ में माहीन अपने पिता के खिलाफ और पब्लिक-पॉलिटिकल लाइफ से काफी हद तक दूर रही हैं।

राकेश बेदी का जमील जमाली वाला किरदार नबील गबोल से प्रेरित

मजेदार ये है कि इस रिपोर्ट्स में ये भी दावा है कि जमील जमाली (राकेश बेदी के किरदार) का किरदार नबील गबोल से प्रेरित किया हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गबोल परिवार हमेशा से अपने पर्सनल मामलों को दुनिया से काफी छिपाकर रखता रहा है। वहीं कुछ खबरें ऐसी भी रही हैं कि माहीन कथित तौर पर गैंगस्टर उजैर बलोच के नेटवर्क के एक सदस्य के करीब सम्बंध रखती थीं। रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी है कि जब बेटी के बारे में नबील को पता चला तो उसने उसे पब्लिक की नजरों से दूर रखने के लिए कुवैत भेज दिया गया।

पिछले साल दिसंबर में ही माहीन गबोल ने रचाई है शादी

बताया जाता है कि जिस साल 'धुरंधर' रिलीज हुई यानी साल दिसंबर में ही माहीन गबोल ने मौला बक्स सूमरो से शादी कर ली। मौला बक्स सूमरो दिवंगत इलाही बक्स सूमरो के पोते हैं, जो एक दिग्गज नेता और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सभा के पूर्व अध्यक्ष रहे थे। बताया जाता है कि मौला बक्स का सिंध की स्थानीय राजनीति में खूब दबदबा रहा है।

भारतीय जासूस हमजा और जमील जमाली के बीच प्यार

फिल्म ने सारा अर्जुन के किरदार की बात करें तो यालीना जमाली को रणवीर सिंह के हमजा वाले किरदार से प्यार हो जाता है, जो फिल्म में भी उससे काफी अधिक उम्र का दिखाया गया है। भारतीय जासूस हमजा और जमील जमाली के बीच रिश्ता कुछ ऐसा बन जाता है कि वो अपने पिता का घर छोड़कर हमजा के साथ रहने लगती है। 'धुरंधर 2' में भी सारा अर्जुन का किरदार सबका दिल जीतने में सफल रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.