कौन है सोनम कपूर की लाइफ में स्पेशल एंट्री करने वाला

Updated on 28-09-2021 10:23 PM

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंडस्ट्री में आने से लेकर अब तक सोनम ने कई मौकों पर फेंस को अपने ऑउटफिट और लुक से चौंका दिया। इन दिनों सोनम फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में लंदन से भारत लौटीं सोनम ने एक गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि उनकी लाइफ में किसी स्पेशल की एंट्री होने वाली है, जिसको लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा- ‘एककोई खासहै, यह बहुत खूबसूरत एहसास है।


मैं उससे आपका परिचय कराने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। जल्द ही उससे मिलने के लिए तैयार हो जाओ।सोशल मीडिया पर सोनम का ये पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है। हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक हो रहा है कि आखिर वह कौन है जो सोनम की लाइफ में एंट्री करने वाला है। कुछ लोग दिल वाले इमोजी बनाकर उन्हें प्यार दे रहे हैं तो कोई कयास लगा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द इसका ऐलान करेंगी। कुछ समय पहले सोनम कपूर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर ट्रोल हुई थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने खुद का इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह खुद की टोन्ड बॉडी दिखाती नजर आई थीं और बताया कि वह गर्म पानी और अदरक पी रही हैं, क्योंकि वह पीरियड्स के पहले दिन में हैं। अब सोनम के इस नए ऐलान के बाद लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वो कौन स्पेशल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.