कौन हैं गोल्ड स्मगलिंग में अरेस्ट रान्या राव के पति जतिन हुक्केरी? आर्किटेक्ट का भारत और लंदन में फैला बिजनेस
Updated on
06-03-2025 06:00 PM
कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को हाल ही बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस के पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। इस मामले में एक्ट्रेस के पति जतिन हुक्केरी भी जांच के दायरे में हैं। पुलिस का कहना है कि जतिन भी रान्या राव के साथ अकसर ही दुबई जाते रहते थे। रान्या ने दुबई से ही गोल्ड की स्मगलिंग की।
कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव पर गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब उनके घर की तलाशी ली, तो वहां से 2.67 करोड़ रुपये नकद और 2.06 करोड़ का सोना जब्त किया। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रान्या राव को एयरपोर्ट पर 14.8 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा था, जिसे उन्होंने जैकेट में छुपा रखा था। अब जांच की आंच एक्ट्रेस पति जतिन हुक्केरी तक भी पहुंच गई है।
कौन हैं जतिन हुक्केरी?
हुक्केरी पेशे से मशहूर आर्किटेक्ट डिजाइनर हैं। उन्होंने बेंगलुरु के आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन में बैचलर डिग्री हासिल की है। जतिन हुक्केरी ने लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट- एग्जीक्यूटिव एजुकेशन से डिसरप्टिव मार्केट इनोवेशन में विशेषज्ञता हासिल की।
इन दो कंपनियों के फाउंडर हैं जतिन हुक्केरी
जतिन ने इससे पहले बेंगलुरु की रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में काम किया और अपने नायाब डिजाइंस से पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने अपने काम को भारत के अलावा लंदन में भी विस्तार दिया। उन्होंने WDA & DECODE LLCऔर Craft CoDe नाम की कंपनियों की भी नींव रखी।
रान्या राव से शादी
जतिन हुक्केरी ने चार महीने पहले ताज वेस्ट एंड में रान्या राव से शादी की थी। यह एक हाई प्रोफाइल वेडिंग थी। इसके बाद कपल बेंगलुरु के अपस्केल लावेल स्थित हाई एंड अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…