कौन हैं आरसीबी के निखिल सोसाले, जिन्हें बेंगलुरु भगदड़ मामले में किया गया गिरफ्तार, खिताबी जश्न में 11 की हुई थी मौत

Updated on 06-06-2025 02:25 PM
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की जीत का जश्न मनाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भारी पड़ता दिख रहा है। आरसीबी के जश्न के दौरान एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई 11 मौतों और 50 के करीब घायलों को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने एक्शन लिया है। जश्न में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हुए थे। इस पर बीजेपी ने सीएम और वाइस सीएम के इस्तीफे की मांग की थी। अब बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी के एक अधिकारी सहित 4 को गिरफ्तार किया है, जबकि कर्नाटक क्रिकेट असोसिएशन के कोषाध्यक्ष फरार हैं।

RCB के मार्केटिंग हेड हैं निखिल सोसाले
बेंगलुरु पुलिस ने जिस निखिल सोसाले को 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया है वह RCB के मार्केटिंग हेड हैं। उन्हें टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी करीबी माना जाता है। सोसाले के बारे में बात करें तो उन्हें 2025 के सीजन में आरसीबी के हर आईपीएल गेम में देखा गया था। कई मौकों पर उन्हें विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्टैंड में बैठे देखा गया था। सोसाले शुरुआती सालों से ही फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। linkedin के अनुसार, वह आईपीएल में अग्रणी ब्रांड और कमर्शियल प्रोग्राम के व्यवसाय और मार्केटिंग चार्टर के डिजाइन, रणनीति और डिलीवरी का नेतृत्व करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.