अल्लू अर्जुन और राम चरण में से कौन ज्यादा अमीर! एक की नेटवर्थ है दूसरे से 200% ज्यादा, किसकी फीस कितनी

Updated on 07-04-2025 01:59 PM
तेलुगू सिनेमा के दो सबसे मशहूर एक्टर्स राम चरण और अल्लू अर्जुन ने अलग-अलग स्टाइल, जबरदस्त फैन फॉलोइंग और रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों के साथ अपनी विरासत बनाई है। दिग्गज एक्टर चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने 'मगधीरा', 'रंगस्थलम' और विश्व स्तर पर सफल 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में अपने दमदार काम के लिए पहचान हासिल की है। बड़े पैमाने पर फिल्में बनाने से लेकर नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, दोनों एक्टर्स की अपनी खासियतें हैं।
इस बीच, अल्लू अर्जुन, जिन्हें 'स्टाइलिश स्टार' और 'आइकॉन स्टार' के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने बेहतरीन डांस मूव्स, डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस और 'आर्या', 'अला वैकुंठपुरमुलु' और 'पुष्पा' जैसी हाई-एनर्जी एक्शन फिल्मों के साथ खुद को एक ट्रेंडसेटर बनाया है। दोनों एक्टर्स ने भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक पासे लेने वाले स्टार्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। राम चरण की कुल नेटवर्थ अल्लू अर्जुन से काफी अधिक है।
अल्लू अर्जुन और राम चरण की नेटवर्थ
लगभग 1370 करोड़ की नेटवर्थ के साथ, राम चरण की नेटवर्थ पुष्पा स्टार की तुलना में लगभग 2.9 गुना अधिक है। वहीं अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ लगभग 460 करोड़ है। इसमें उनकी हैदराबाद में 100 करोड़ रुपये की भव्य हवेली भी शामिल है, जिसके मालिक एक्टर के पिता अल्लू अरविंद हैं जो एक फेमस फिल्ममेकर हैं।
अल्लू अर्जुन की फीस
दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए ली गई फीस से इतिहास रच दिया है। फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, उन्होंने सीक्वल के लिए रिकॉर्ड तोड़ 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जिससे वे भारत में सबसे अधिक पैसे लेने वाले एक्टर बन गए हैं। भारत भर में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और 'पुष्पा: द राइज़' की सफलता ने उनकी प्राइज वैल्यू को काफी बढ़ा दिया है, जिससे वे देश में सबसे अधिक मांग वाले सितारों में से एक बन गए हैं।
राम चरण की फीस
इस बीच, राम चरण ने कथित तौर पर 'आरआरआर' के लिए 45 करोड़ रुपये चार्ज किए और शुरुआत में 'गेम चेंजर' के लिए 100 करोड़ रुपये की मांग की। हालांकि, फिल्म के प्रोडक्शन स्केल और मार्केट को ध्यान में रखते हुए, उनकी फीस कथित तौर पर 65 करोड़ रुपये कर दी गई। राम चरण भी इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लनेवाले एक्टर्स में से एक हैं। दोनों एक्टर्स बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी दमदार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.